Home india लूट के लिए देश को बांट रही BJP, बेलदा की रैली में...

लूट के लिए देश को बांट रही BJP, बेलदा की रैली में गरजीं ममता बनर्जी, अमित शाह पर पलटवार

0
लूट के लिए देश को बांट रही BJP, बेलदा की रैली में गरजीं ममता बनर्जी, अमित शाह पर पलटवार

Mamata Banerjee Belda Rally: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की अधिसूचना जारी होने के साथ ही सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है. सोमवार को पश्चिम मेदिनीपुर के बेलदा में एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला. ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा देश को लूटने के इरादे से समाज के हर वर्ग के बीच नफरत की दीवार खड़ी कर रही है.

असली चार्जशीट मोदी-शाह के खिलाफ होनी चाहिए – ममता

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा टीएमसी सरकार के खिलाफ जारी की गयी ‘चार्जशीट’ पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा- अमित शाह कौन होते हैं हम पर आरोप लगाने वाले? पहली चार्जशीट तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के खिलाफ दाखिल होनी चाहिए, जिन्होंने दंगों की राजनीति करके सत्ता हासिल की है. उन्होंने दावा किया कि भाजपा का एकमात्र एजेंडा हिंदू-मुसलमानों को बांटकर सत्ता हथियाना और संसाधनों को लूटना है.

प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले पर कड़ी आपत्ति

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग (ECI) के माध्यम से हो रहे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों को भाजपा की साजिश करार दिया. उन्होंने कहा कि भाजपा के दबाव में हमारे बेहतरीन अधिकारियों और सिविल सेवा के अफसरों को मनमाने ढंग से दूसरे राज्यों में भेजा जा रहा है. यह न केवल अधिकारियों का अपमान है, बल्कि बंगाल की प्रशासनिक व्यवस्था को ठप करने की कोशिश है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Mamata Banerjee Belda Rally: हिंदू-मुस्लिम एकता पर जोर

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह पुलिस और सिविल सेवाओं तक को सांप्रदायिक रूप से बांटने की कोशिश कर रही है. जनता को आगाह करते हुए दीदी ने कहा कि भाजपा समाज में झगड़ा खड़ा करके स्थिति का फायदा उठाना चाहती है, जिसे बंगाल की जनता कभी सफल नहीं होने देगी.

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव 2026: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पास कितनी प्रॉपर्टी है, कहां करतीं हैं निवेश!

भवानीपुर में ममता बनर्जी vs शुभेंदु अधिकारी, जानें BJP का ’बूथ-दर-बूथ’ सोशल इंजीनियरिंग प्लान

नंदीग्राम से नयी दिल्ली तक 15 बैंक अकाउंट, जानें कितनी संपत्ति है शुभेंदु अधिकारी की?

TMC ने लांच किया नया कैंपेन सांग, 3:47 मिनट के वीडियो में ‘बंगाल मॉडल’ का दमदार मैसेज

The post लूट के लिए देश को बांट रही BJP, बेलदा की रैली में गरजीं ममता बनर्जी, अमित शाह पर पलटवार appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version