लोक भवन में पैसे बांटने की योजना, भाजपा का तोता, गिर सकती है दिल्ली सरकार, क्या-क्या बोलीं ममता बनर्जी

Date:

लोक भवन में पैसे बांटने की योजना, भाजपा का तोता, गिर सकती है दिल्ली सरकार, क्या-क्या बोलीं ममता बनर्जी

Mamata Banerjee Dharna News: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने शनिवार को आरोप लगाया कि एसआईआर के बाद मतदाता सूचियों से मतदाताओं के नाम हटाने का उद्देश्य राज्य को विभाजित करना है. मुख्यमंत्री ने लगातार दूसरे दिन धर्मतला के मेट्रो चैनल पर अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा. इससे पहले वह रात में यहीं धरनास्थल पर रुकीं थीं. ममता बनर्जी ने निर्वाचन आयोग पर विधानसभा चुनाव 2026 से पहले बंगाल के मतदाताओं को मताधिकार से वंचित करने के लिए भाजपा के साथ मिलकर साजिश रचने का आरोप लगाया.

  • एसआईआर के बाद मतदाता सूचियों से मतदाताओं के नाम हटाना बंगाल को विभाजित करने का प्रयास : ममता
  • ‘बांग्लार युवा साथी’ योजना की राशि भुगतान करने की प्रक्रिया शुरू, 1 अप्रैल से पैसे देने की पहले बनी थी योजना

वोटर के नाम काटने के पीछे बंगाल को बांटने की साजिश

ममता बनर्जी इलेक्शन कमीशन और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाया कि उनका इरादा बंगाल को बांटना है. भाजपा बंगाल को विभाजित कर वोट छीनने की साजिश रच रही है. उन्होंने कहा कि बंगाल के कुछ जिलों और बिहार के कुछ जिलों को मिलाकर एक केंद्रशासित प्रदेश बनाने की बात कही जा रही है. उन्होंने इसे साजिश करार दिया. कहा कि अगर किसी में हिम्मत है, तो बंगाल को छूकर देखे.

बिहार को बांटकर बनाया गया था झारखंड

ममता बनर्जी ने कहा कि बिहार को बांटकर झारखंड बनाया गया था. अब वही कोशिश दोबारा की जा रही है. मुख्यमंत्री के साथ प्रदर्शन स्थल पर तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, विधायक और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे. उन्होंने लोक भवन में पैसे बांटने की योजना, भाजपा का तोता और गिर सकती है दिल्ली की सरकार जैसी बातें भी यहां से कहीं. इन पर चर्चा बाद में, पहले बताते हैं कि उन्होंने किसानों, युवाओं और महिलाओं के बारे में क्या-क्या कहा.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

भूमिहीन किसानों को भी सरकार देती है 4000 रुपए

ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोलने के साथ ही किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए चल रही योजनाओं का जिक्र भी किया. राज्य की उपलब्धियां गिनायीं. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को 10 हजार रुपए की सहायता दे रही है. पहले जिन किसानों के पास केवल एक कठ्ठा जमीन थी, उन्हें 4,000 रुपए मिलते थे. अब सरकार ने भूमिहीन किसानों को भी 4,000 रुपए देने की घोषणा की है.

इसे भी पढ़ें : बंगाल के युवाओं के लिए खुशखबरी! आज से ही मिलेगा युवा साथी योजना का लाभ, ममता बनर्जी का ऐलान

बांग्लार युवा साथी योजना के 1500 रुपए का भुगतान शुरू

मुख्यमंत्री ने धरना मंच से कहा कि ‘बांग्लार युवा साथी’ योजना (Banglar Yuva Sathi Yojana) की राशि भुगतान करने की प्रक्रिया एक अप्रैल की बजाय शनिवार यानी 7 मार्च से ही शुरू कर दी गयी है. पहले घोषणा की गयी थी कि यह राशि एक अप्रैल से दी जायेगी. 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सरकार ने इसे उपहार के रूप में पहले ही जारी करने का निर्णय लिया.

1 करोड़ युवाओं ने किया युवा साथी योजना के लिए आवेदन

मुख्यमंत्री ने कहा कि 21 से 40 वर्ष की आयु के करीब एक करोड़ युवाओं ने इस योजना के लिए आवेदन किया है. योजना के तहत बेरोजगारों को हर महीने 1500 रुपए मिलेंगे. ममता दी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में बेरोजगारी दर में 40 प्रतिशत की कमी आयी है. राज्य सरकार ने लगभग 40 लाख लोगों को कौशल प्रशिक्षण दिया है, जिनमें से करीब 10 लाख को रोजगार मिल चुका है. उन्होंने कहा कि उत्कर्ष बांग्ला के तहत प्रशिक्षित युवाओं को उद्योगपतियों की वेबसाइट से जोड़ा गया है, ताकि उन्हें सीधे रोजगार के अवसर मिल सकें.

इसे भी पढ़ें : एलपीजी कीमतों के मुद्दे को सड़क तक ले जाएगी तृणमूल, ममता बनर्जी ने महिला इकाई को दिया आंदोलन का जिम्मा

बंगाल सरकार ने 6 लाख करोड़ रुपए का कर्ज चुकाया

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य ने करीब 6 लाख करोड़ रुपए का कर्ज चुकाया है. उसके ब्याज का भुगतान भी किया है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से करीब 2 लाख करोड़ रुपए अभी भी राज्य को मिलने बाकी हैं. मुख्यमंत्री ने तृणमूल नेता चंद्रिमा भट्टाचार्य से अपील की कि महिलाएं एलपीजी कीमतों में बढ़ोतरी और मतदाता सूची से नाम हटाने के खिलाफ बर्तन लेकर विरोध मार्च निकालें.

डॉ सीवी आनंद बोस को दबाव देकर हटाया गया

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि राज्यपाल डॉ सीवी आनंद बोस को दबाव देकर हटाया गया. कहा कि उन्हें सब कुछ पता है. ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि लोक भवन में पैसे बांटने की योजना बनायी जा रही है. उन्होंने यह भी कहा कि जो नया व्यक्ति बंगाल आ रहा है, उसे सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों का सामना करना पड़ा है. वह ‘भाजपा का तोता’ हैं.

इसे भी पढ़ें : SIR के खिलाफ धरना दे रहीं ममता बनर्जी, क्या होगा 60 लाख मतदाताओं का! चुनाव आयोग भी असमंजस में

सीमा पार की गयी, तो गिर सकती है दिल्ली की सरकार – ममता बनर्जी

अपने भाषण के अंत में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा कि मतदाता सूची से नाम हटाकर बंगाल को बांटा नहीं जा सकता. उन्होंने कहा कि अगर सीमा पार की गयी, तो दिल्ली की सरकार भी गिर सकती है.

इसे भी पढ़ें

बंगाल विधानसभा चुनाव का ऐलान 10 के बाद कभी भी, सेक्टर ऑफिसर्स की ट्रेनिंग शुरू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर ममता बनर्जी ने बोला हमला, तो गुस्से में पीएम मोदी ने कर दिया ऐसा ट्वीट

राज्यपाल बदलने पर घमासान, ममता बनर्जी ने आरएन रवि को बताया भाजपा कार्यकर्ता

बंगाल चुनाव 2026: बीजेपी को झटका, मतिउर रहमान तृणमूल कांग्रेस में शामिल

The post लोक भवन में पैसे बांटने की योजना, भाजपा का तोता, गिर सकती है दिल्ली सरकार, क्या-क्या बोलीं ममता बनर्जी appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp