Top 5 This Week

Related Posts

लोहरदगा में भयावह सड़क दुर्घटना, हाइड्रा की मदद से घंटों बाद बाहर निकाला गया शव

लोहरदगा में भयावह सड़क दुर्घटना, हाइड्रा की मदद से घंटों बाद बाहर निकाला गया शव

Lohardaga Road Accident, लोहरदगा (सुमित): चंदवा-चांपी-लोहरदगा पथ पर स्थित डेढ़टंडवा घाटी में शुक्रवार की रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गयी. अनियंत्रित 12 चक्का ट्रक (ओडी95टी-4789) कार (जेएच01डीवी-9050) पर पलट गया, जिससे कार पूरी तरह ट्रक के नीचे दब गयी. हादसे में कार चला रहे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि कार में सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद हाइड्रा की मदद से ट्रक के नीचे दबे कार चालक को बाहर निकाला गया.

शादी कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे उसी वक्त हुआ हादसा

मृतक की पहचान प्रकाश साहू के रूप में की गयी है, जो लोहरदगा के संजय गांधी पथ के निवासी थे. वहीं, मृतक की पत्नी श्यामप्यारी देवी इस हादसे में बाल-बाल बच गयी. उन्हें हल्की चोटें आई हैं और उनका इलाज चंदवा सीएचसी में चल रहा है. जानकारी के अनुसार, प्रकाश साहू अपनी पत्नी के साथ चंदवा के नगर मंदिर में आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे. कार्यक्रम से लौटने के दौरान देर शाम डेढ़टंडवा घाटी में यह हादसा हो गया.

Also Read: “बांग्लादेश बन रहा है झारखंड”, जमशेदपुर में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हेमंत सरकार को घेरा

प्रशासन ने राहत बचाव कार्य चलाया

इधर, दुर्घटना के बाद डेढ़टंडवा घाटी में काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही. स्थानीय लोगों के सहयोग से प्रशासन ने राहत व बचाव कार्य चलाया और यातायात को सामान्य कराने में जुटा रहा. घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है.

Also Read: धनबाद में बच्चा चोरी की अफवाह में कानून हाथ में लिया तो जाएंगे जेल, मॉब लिंचिंग पर SSP की दो टूक

Spread the love

Popular Articles