Tuesday, June 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

लोहरदगा व कुडू में एसबीआई और यूनियन बैंक के एटीएम रहते हैं बंद


भास्कर न्यूज|लोहरदगा जिलेभर में एटीएम सेवा का हाल बदहाल है। खास करके बारिश होने पर या मौसम खराब होने पर अत्यधिक नेटवर्क सेवाएं खराब होने के बाद एटीएम सेवा भी ठप हो जाती है। जिस कारण बैंकों का चक्कर लगाना पड़ता है। इससे बैंकों में अत्यधिक भीड़ भी लग जाती है। खासकर के कुडू प्रखंड व बाजार क्षेत्र में बैंकिंग सेवाओं की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। क्षेत्र के लोगों ने मुख्य शाखा प्रबंधक व लीड बैंक मैनेजर (एलबीएम) का ध्यान आकर्षित करते हुए शिकायत की है कि कुडू स्थित एसबीआई और यूनियन बैंक के एटीएम लंबे समय से सुचारु रूप से संचालित नहीं हो रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार कुडू एक प्रमुख व्यावसायिक केंद्र होने के साथ-साथ मुख्य मार्ग पर स्थित महत्वपूर्ण बाजार है, जहां प्रतिदिन हजारों लोगों, व्यापारियों, किसानों और ग्रामीणों का आवागमन होता है। ऐसे में नकदी की आवश्यकता पूरी करने के लिए लोग एटीएम सेवाओं पर निर्भर रहते हैं। शिकायत के मुताबिक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) का एटीएम अधिकांश समय तकनीकी खराबी या कैश की कमी के कारण बंद रहता है। वहीं यूनियन बैंक का एटीएम भी मशीन और अन्य सुविधाएं उपलब्ध होने के बावजूद अधिकतर समय बंद पाया जाता है। एटीएम सेवाएं बाधित रहने से लोगों को नकदी निकालने के लिए लोहरदगा या अन्य स्थानों का रुख करना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त बर्बादी होती है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि डिजिटल युग में भी कुडू जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में एटीएम की यह स्थिति चिंताजनक है। लोगों ने बैंक प्रबंधन से दोनों एटीएम को नियमित रूप से चालू रखने, पर्याप्त कैश उपलब्ध कराने तथा तकनीकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की है, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। इधर शहर में 35 से 40 एटीएम मशीन अलग-अलग बैंकों के लगाए गए हैं। जिनमें से 10 से 12 एटीएम मशीनें ही पूर्ण रूप से संचालित है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles