Thursday, July 23, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

वकील की शिकायत पर पति गिरफ्तार

वकील की शिकायत पर पति गिरफ्तार

कोलकाता से विकास कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

महानगर के अलीपुर थाने की पुलिस ने एक शातिर युवक को गिरफ्तार किया है. उस पर वैवाहिक वेबसाइट पर अपनी पत्नी को अविवाहित बताकर एक वकील के साथ धोखाधड़ी और दस्तावेज जालसाजी करने का आरोप लगा है. पुलिस के अनुसार इस मामले के शिकायतकर्ता पेशे से एक वकील हैं.

वकील ने दिया था विज्ञापन

वकील ने पुलिस को बताया कि एक वैवाहिक वेबसाइट पर उन्होंने शादी का विज्ञापन दिया था, जिसे देखकर बाचेंद्री भट्टाचार्य नाम की एक युवती ने उनसे संपर्क किया और शादी में रुचि दिखाई. बाचेंद्री ने पहचान की पुष्टि करने के बहाने वकील के महत्वपूर्ण दस्तावेज और पहचान पत्र ले लिये.

दस्तावेज देने के बाद हुई पहचान

वकील ने बताया कि कुछ समय बाद उस को पता चला कि युवती पहले से शादीशुदा है और उसके पति का नाम निर्माल्य भट्टाचार्य है. हैरान करने वाली बात यह थी कि पति की सहमति से ही उसने खुद को अविवाहित बताया था. आरोपियों ने वकील के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर एक फर्जी राशन कार्ड भी बनवा लिया.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

राशन कार्ड में दिखी तस्वीर

सरकार की ओर से जारी राशन कार्ड में वकील को बाचेंद्री भट्टाचार्य का पति दर्शाया गया है. सच्चाई सामने आने के बाद वकील ने दक्षिण कोलकाता के अलीपुर थाने में शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती के असली पति निर्माल्य भट्टाचार्य को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है.

Also Read: पश्चिम बंगाल बनेगा देश का ‘सीड हब’, खुलेंगे चार कृषि प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles