Sunday, May 31, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

वन माफियाओं पर विभाग का शिकंजा तीन खेप लकड़ी जब्त, तस्करों में हड़कंप


भास्कर न्यूज | धालभूमगढ़/ गुड़ाबांदा धालभूमगढ़ वन क्षेत्र में अवैध लकड़ी कारोबार के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लकड़ी की तीन खेप जब्त की है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सक्रिय वन माफियाओं और अवैध लकड़ी कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। वन विभाग ने जब्त लकड़ियों को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही इस अवैध कारोबार से जुड़े लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार चाकुलिया रेंजर दिग्विजय सिंह को बीती रात गुप्त सूचना मिली थी कि धालभूमगढ़ क्षेत्र के रावताड़ा में अवैध रूप से पेड़ों की कटाई कर बड़ी मात्रा में लकड़ियों के परिवहन की तैयारी की जा रही है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई और देर रात धालभूमगढ़ क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान वनकर्मियों ने लकड़ी की तीन अलग-अलग खेपों को बरामद कर जब्त कर लिया। कार्रवाई इतनी गोपनीय तरीके से की गई कि अवैध कारोबारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। विभागीय टीम ने जब्त लकड़ियों को सुरक्षित रूप से वन विभाग के रेस्ट हाउस परिसर में रखवा दिया है। सूत्रों के अनुसार जब्त लकड़ियों में नीम, साल और आकाशिया प्रजाति के पेड़ों के बोटे शामिल हैं। वन विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि इन पेड़ों की कटाई किस जंगल क्षेत्र से की गई और इनके परिवहन की अंतिम मंजिल कहां थी। वन विभाग की ओर से जब्त लकड़ी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles