वरिष्ठ महिलाओं का अनुभव आज की नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक : शुभम

Date:

सिटी रिपोर्टर | बोकारो अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जेसीआई बोकारो जज्बा और समर्थ एल्डर केयर ने “स्पर्श” कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत भाषण से हुई, जिसमें संस्था की रश्मि जैन ने बताया कि यह कार्यक्रम जेसीआई बोकारो जज्बा के सहयोग से आयोजित किया गया है, जिसका उद्देश्य वरिष्ठ महिलाओं को सम्मान देना और उनके अनुभवों से समाज को प्रेरित करना है। मुख्य अतिथि बोकारो महिला समिति की अध्यक्ष शुभम रंजन ने कहा कि समाज में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और वरिष्ठ महिलाओं का अनुभव नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक साबित होता है। कार्यक्रम के दौरान कई वरिष्ठ महिलाओं को सम्मानित किया गया और उनके योगदान को सराहा गया। वहीं डॉ. कलानंद ठाकुर ने अल्ज़ाइमर, डिमेंशिया तथा मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं और लोगों को इन बीमारियों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और महिला सशक्तिकरण के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

‘Infringement on women’s rights’: 35 civil society groups oppose draft anti-conversion bill

3 min readMumbaiMar 12, 2026 01:29 AM IST As many...

बरमसिया में महिला ने की आत्महत्या

चंदनकियारी | प्रखंड के बरमसिया ओपी क्षेत्र के चिड़दा...

Who Faces Higher Risk from Gas Curtailment?

Synopsis: Government prioritisation of gas supply for household PNG...

Three brothers arrested after explosion at US embassy in Oslo

Norway's police attorney says the authorities are investigating whether...
Join Us WhatsApp