![]()
जहानाबाद के वाणावर स्थित बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में सावन माह के पहले सोमवार को भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए सुबह से ही 2 किलोमीटर तक लाइन देखी गईं। यह मंदिर जिले के प्रसिद्ध शिवधामों में से एक है। श्रद्धालु अहले सुबह से ही मंदिर के बाहर कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। कतारबद्ध कर दर्शन कराने की व्यवस्था उन्होंने बाबा सिद्धेश्वर नाथ का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और शांति की कामना की। महिला, पुरुष, बुजुर्ग, युवा और बड़ी संख्या में कांवड़िए भी दर्शन के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधा के व्यापक इंतजाम किए। मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है, साथ ही विभिन्न स्थानों पर दंडाधिकारी (मजिस्ट्रेट) भी प्रतिनियुक्त किए गए हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से कतारबद्ध कर दर्शन कराने की व्यवस्था की, ताकि कोई अव्यवस्था न हो। निर्देशों का अनुपालन करने की अपील की श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेला क्षेत्र में कई मेडिकल कैंप लगाए गए हैं, जहाँ चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीमें तैनात हैं। पेयजल, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और यातायात नियंत्रण के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए हैं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से धैर्य बनाए रखने, निर्धारित कतार का पालन करने और निर्देशों का अनुपालन करने की अपील की है। सावन की पहली सोमवारी पर वाणावर बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में उमड़ी भीड़ ने इस ऐतिहासिक शिवधाम की धार्मिक महत्ता और लोगों की आस्था को प्रदर्शित किया। दिनभर मंदिर परिसर में भक्तों का आना-जाना लगा रहा।


