Thursday, July 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

वामपंथी ट्रेड यूनियनों का कैंडल मार्च


सिटी रिपोर्टर| बोकारो वामपंथी ट्रेड यूनियनों की ओर से मंगलवार को अमेरिकी व इजराइल द्वारा ईरान पर किए जा रहे हमलों के विरोध में सेक्टर-4 स्थित गांधी चौक से कैंडल जलाकर शांति मार्च निकाला गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने साम्राज्यवादी हमलों की निंदा करते हुए शांति और वैश्विक भाईचारे का संदेश दिया। एटक के महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह ने कहा कि मोर्चा अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों की कड़ी निंदा करता है। उन्होंने कहा कि इन हमलों में ईरान के सुप्रीमो नेता खामनेई सहित कई लोगों की शहादत की खबर सामने आ रही है, वहीं बच्चों और आम नागरिकों के मारे जाने की सूचना भी मिल रही है। उन्होंने इसे ईरान की राष्ट्रीय संप्रभुता, संयुक्त राष्ट्र चार्टर तथा अंतरराष्ट्रीय संधियों का खुला उल्लंघन बताया। सीटू के महामंत्री आरके गोरांई ने कहा कि अमेरिका और इजराइल ने ईरान के साथ जारी वार्ताओं की अनदेखी करते हुए यह हमला किया है। उन्होंने कहा कि इन हमलों और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयानों से स्पष्ट है कि वे वार्ताओं में विश्वास नहीं रखते थे और अमेरिका एक आक्रामक शक्ति की तरह संप्रभु देशों पर हमला कर रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles