Tuesday, July 14, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

वार्डन मौत मामला; 5 साल बाद क्राइम सीन री-क्रिएट:आईजी ने सबसे पहले शव देखने वाले गार्ड से की पूछताछ, बोला- मैडम बुलाई थी, पहुंचा तो मिली लाश


बेगूसराय के वीरपुर थाना क्षेत्र के मुजफ्फरा कस्तुरबा विद्यालय की वार्डन रिंकू कुमारी की 2021 में हुई संदिग्ध मौत हुई थी। मामला हत्या का है या आत्महत्या इसकी जांच मगध क्षेत्र के आईजी विकास वैभव के नेतृत्व में एसआईटी कर रही है। एसआईटी स्कूल के गार्ड बबलू से पूछताछ की। यही वो ही शख्स है जिसने सबसे पहले लाश देखी थी। इसपर हत्या का भी आरोप है। बबलू ने एसआईटी को बताया कि मैडम ने मुझे स्कूल आने के लिए कहा था, मैं देरी से पहुंचा। देखा कि मैडम की लाष पड़ी है। पूछताछ के बाद एसआईटी ने जांच के पहले दिन ही पूरी सीन को री-क्रिएट किया। टीम ने स्कूल के गेट के पास से जांच शुरू की। मेन गेट के बाद कैंपस से मध्य विद्यालय जाने वाले रास्ते को देखा। इसके बाद स्कूल के भवन की चारों ओर से जांच हुई, फिर एसआईटी भवन की छत पर पुहंची। पूरी जांच के दौरान आईजी विकास वैभव भी मौजूद रहे।
एसआईटी को पूछताछ में गार्ड ने क्या बताया, मृतका की बेटी ने क्या आरोप लगाए, पुलिस किस एंगल पर कर ही जांच पढ़ें रिपोर्ट… 5 तस्वीरों में देखे सीन कैसे री-क्रिएट हुआ मैडम ने मुझे स्कूल आने के लिए कहा था- गार्ड एसआईटी को स्कूल के गार्ड बबलू ने बताया कि 4 अप्रैल 2021 को लॉकडाउन था। यहां रहने वाले सभी बच्चे घर भेज दिए गए थे। शिक्षक और स्टाफ को स्कूल आना था। 4 अप्रैल को रविवार था, जिसके कारण मैं 3 अप्रैल को हम घर चला गया था। सुबह में लेट तक सोया था। इसी दौरान वार्डन रिंकू मैडम ने स्कूल आने के लिए फोन किया। मैंने बोला कि थोड़ी देर में आते हैं, फिर मैं सो गया। नींद खुलने के बाद करीब 12:00 बजे स्कूल पहुंचा, तो मेन गेट का ताला खुला हुआ था, लेकिन गेट अंदर से बंद था। हाथ अंदर करके गेट खोला और स्कूल भवन के अंदर जाने वाले ग्रिल के पास पहुंचा तो वह भी अंदर से बंद था। मैंने वो गेट भी खोला और अंदर गया तो ऑफिस खुला हुआ था। कोई नहीं था, मुझे लगा कि हो सकता है रिंकू मैडम कुछ काम से आईं होंगी और ऐसे ही खुला छोड़ कर चली गई होंगी। सीसीटीवी बंद था तो मैंने सीसीटीवी को चालू कर दिया। डेढ़ घंटे तक सीसीटीवी क्यों नहीं चालू किया मां को न्याय दिलाने के लिए जिला से लेकर हाईकोर्ट तक पिछले 5 साल से संघर्ष कर रही मृतका रिंकू कुमारी की हेटी तेजस्विनी ने बताया कि पैसा के विवाद में कौशल और रोहित ने मेरी मां को मारा और इस मामले में स्कूल का गार्ड बबलू भी शामिल है। जिस दिन पैसा वापस करने का डेट था, आखिर उसी दिन घटना क्यों हुई। गार्ड बबलू का कहना है कि वह 12:00 बजे स्कूल आया और 1:30 बजे सीसीटीवी कैमरा चालू हुआ तो फिर यह डेढ़ घंटे का अंतराल क्यों हुआ। यह सही बात तो वही बताएगा। पुलिस ने भले ही सुसाइड का क्लोजर रिपोर्ट दे दिया, लेकिन वह सुसाइड नहीं बल्कि, मर्डर है।
मृतका की बेटी से एसआईटी ने डॉक्यूमेंट लिए स्कूल में जांच से पहले डीआईजी कार्यालय स्थित कैंप ऑफिस में एसआईटी की बैठक हुई थी। जिसमें अनुसंधान की प्रगति, वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों, उपलब्ध दस्तावेजों और अनुसंधान के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की गई। डीआईजी कार्यालय में करीब 4 घंटे तक अधिकारियों ने सभी बिंदुओं पर मंथन किया। मृतका की बेटी तेजस्विनी कुमारी से सभी कागजात और घटना की जानकारी लेने के बाद आईजी विकास वैभव के नेतृत्व वाली SIT जब वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के मुजफ्फरा में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पहुंची तो वहां पूरी टीम ने अनुसंधान शुरू किया। हाईकोर्ट ने मामले की जांच नए सिरे से करने के आदेश दिए हैं जांच के बाद आईजी विकास वैभव में बताया कि वीरपुर थाना क्षेत्र में 4 अप्रैल 2021 को कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय की वार्डन रिंकू कुमारी मृत पाई गई थी। उस समय पुलिस ने मामले को फाइनल कर सबमिट कर दिया था। इसके बाद उच्च न्यायालय ने इसे संदिग्ध मानते हुए पूरे मामले का नए सिरे से जांच करने का आदेश दिया है। उच्च न्यायालय के आदेश पर आज से SIT ने मामले की जांच शुरू कर दी है। विभिन्न पहलुओं पर जांच होगी, सभी डॉक्यूमेंट का सत्यापन कर रहे हैं। लोगों से अपील की गई है कि जो भी जानकारी हो, उसकी सूचना दें। मामले के तह तक जाकर सच्चाई निकाला जाएगा। आईजी ने कहा कि अभी तक के अध्ययन के मुताबिक केस को सुसाइड मानकर क्लोज कर दिया गया था, लेकिन पूरे प्रकरण में उच्च न्यायालय ने कई बिंदुओं को संदिग्ध माना है, डाउट किए हैं। हम लोगों ने भी देखा है कि कई विषय हैं, जिस पर जांच होनी चाहिए। सभी विषय का अध्ययन कर रहे हैं। इस प्रकार के आदेश सामान्यतः नहीं दिया जाता है। बिहार के अलग-अलग हिस्सों से अधिकारियों को हमने अपनी टीम में शामिल किया है।
पैसो के लेन-देन में मां की की हत्या हुई मौके पर मौजूद मृतका की बेटी और हाईकोर्ट की याचिकाकर्ता तेजस्विनी ने बताया कि कौशल, रोहित और बबलू ने मिलकर हमारी मां की हत्या की थी। 4 अप्रैल 21 को मेरी मां कस्तूरबा विद्यालय आई थी। स्कूल आते ही स्कूल का सीसीटीवी बंद हो गया था, फिर 1:30 बजे सीसीटीवी कैमरा चालू हुआ है। पुलिस ने क्लोज रिपोर्ट दिया था कि आत्महत्या है। लेकिन हम लोगों को पूरा विश्वास है कि यह सुसाइड नहीं हत्या है। जमीन के लिए दिए गए 15 लाख के लेन-देन में मेरी मां की हत्या की गई। न जमीन मिली और न ही पैसे मिले तो कौशल और रोहित ने कहा था कि 4 अप्रैल को पैसा लौटा देंगे। उम्मीद है कि निष्पक्ष जांच कर न्याय मिला मिलेगा। हाई कोर्ट के आदेश और विकास वैभव पर भरोसा है। आज हम लोगों को बुलाया गया था, हमने पूरी बात बताई है। आवश्यक साक्ष्य भी उपलब्ध कराए हैं। हाई कोर्ट के आदेश पर गठित हुई SIT रिंकू की मौत का रहस्य 5 साल बाद भी नहीं सुलझा है। हाईकोर्ट ने 8 अप्रैल 2026 की सुनवाई के दौरान स्थानीय पुलिस की जांच पर सवाल उठाए और केस की जांच नए सिरे से करने के आदेश दिए। अब जांच शुरुआत से होगी। इसके लिए आईजी विकास वैभव को जिम्मा सौंपा गया है। हाईकोर्ट ने माना कि बेगूसराय पुलिस के निचले स्तर के अधिकारी इस मामले में न्याय नहीं कर सकते। विकास वैभव को कोर्ट ने खुली छूट दी है कि वे अपनी टीम खुद चुनें और बेगूसराय पुलिस को सख्त निर्देश दिया है कि वे विकास वैभव की टीम को हर संभव सहयोग दें। SIT टीम में शामिल अधिकारी SIT में बेगूसराय क्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक (DIG) शैलेश कुमार सिन्हा, विशेष निगरानी इकाई पटना के डीएसपी अशोक झा, बगहा के एसडीपीओ निहार भूषण, मुजफ्फरपुर पूर्वी के एसडीपीओ अलय वत्स, पटना जिलाबल के पुलिस निरीक्षक कुमार अभिनव और बेगूसराय जिलाबल के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल हैं
अब सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए पूरी कहानी सुबह गई स्कूल, दोपहर में मिली मौत की सूचना 4 अप्रैल 2021 की सुबह रिंकू कुमारी अपने घर असुरारी से स्कूल के लिए निकली थी। दोपहर करीब 2 बजे उनकी बेटी तेजस्विनी को उनकी मौत की सूचना मिली। जब परिजन स्कूल पहुंचे, तो रिंकू कुमारी का शव फर्श पर पड़ा था। पुलिस और स्थानीय लोगों ने उन्हें मोबाइल में वे तस्वीरें दिखाई, जिनमें शव पंखे से लटका हुआ था। लेकिन शरीर धूल और मिट्टी से सना था तथा पैर जमीन को छू रहे थे। परिजनों ने इसे हत्या बताया, जबकि पुलिस आत्महत्या का रूप देने में जुटी रही। बेटी का आरोप- दबाव में बदली गई FIR याचिकाकर्ता तेजस्विनी कुमारी ने कोर्ट को बताया कि वह प्राथमिकी दर्ज कराने वीरपुर थाना पहुंची तो तत्कालीन थाना प्रभारी ने उनके बताए संदिग्धों कौशल कुमार और रोहित कुमार के खिलाफ नामजद FIR दर्ज करने से मना कर दिया। पुलिस ने अपनी मर्जी से आवेदन लिखवाया और उस पर तेजस्विनी के हस्ताक्षर लिए। तेजस्विनी का कहना है कि आरोपी उनके पड़ोसी हैं और उन्होंने उसकी मां से जमीन के नाम पर 15 लाख रुपए लिए थे। मौत से पहले लिखा था दो पेज का लेटर रिंकू ने मौत से पहले 2 पेज का एक लेटर लिखा था। कौशल के नाम से लिखे गए इस लेटर में उसने कहा था कि किस तरीके से 15 लाख रुपए का जुगाड़ करके दिया था। किस-किस से कैसे पैसे लिए थे और अब पैसा लौटाना कितनी मजबूरी है। कौशल ने 4 अप्रैल 2021 को ही पैसे लौटाने का वादा किया गया था, लेकिन उसी दिन रिंकू की संदिग्ध मौत हो गई। कोर्ट ने पाया कि स्थानीय पुलिस की जांच में कई बड़े झोल थे, जिन्हें नजरअंदाज किया गया। साढ़े पांच घंटा बंद क्यों रहा CCTV जस्टिस संदीप कुमार ने अपने आदेश में पुलिस की जांच को पूरी तरह से एकतरफा और संदिग्ध बताया। घटना के दिन स्कूल के सीसीटीवी कैमरे सुबह 7:57 बजे बंद हो गए और ठीक दोपहर 1:45 बजे (जब शव बरामद हुआ) फिर से चालू हो गए। पुलिस ने कभी यह नहीं पूछा कि साढ़े पांच घंटे कैमरे बंद क्यों थे, क्या कोई साक्ष्य मिटाया जा रहा था।
सिटिंग पोजीशन में आत्महत्या का दावा रिंकू कुमारी का शव पार्शियल हैंगिंग (अर्ध-लटकती हुई स्थिति) में था, जहां उनके मुड़े पैर जमीन को छू रहे थे। मेडिकल विशेषज्ञों और हाईकोर्ट ने माना कि ऐसी स्थिति में हत्या की संभावना ज्यादा होती है, लेकिन पुलिस ने इसे आत्महत्या मानकर केस बंद करने की जल्दबाजी दिखाई। तत्कालीन थाना प्रभारी ने उसके बताए गए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के बजाए, अपनी मर्जी से आवेदन लिखवाया और उस पर जबरन हस्ताक्षर कराए। मोबाइल लोकेशन और सीडीआर की अनदेखी पुलिस ने संदिग्धों के मोबाइल कॉल रिकॉर्ड्स और टावर लोकेशन की जांच में घोर लापरवाही बरती। जिन लोगों पर हत्या का शक था, उनके लोकेशन की गहन जांच नहीं की गई। स्कूल का चपरासी अजीत कुमार घटना के समय मौजूद था। लेकिन उसके बयानों में भारी विरोधाभास था। हाईकोर्ट ने पाया कि पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ करने के बजाय उसे बचाने की कोशिश किया है। क्यों खास है यह फैसला पटना हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि निष्पक्ष जांच हर नागरिक का मौलिक अधिकार है। कोर्ट ने कहा कि जब स्थानीय पुलिस की जांच किसी विशेष दिशा में मोड़ दी गई हो या प्रभाव में हो, तो संवैधानिक अदालतों का यह कर्तव्य है कि वे दोबारा जांच के आदेश दें। कोर्ट ने तेज तर्रार आईपीएस आईजी विकास वैभव को अपनी टीम खुद चुनने की आजादी दी है और बेगूसराय पुलिस को उन्हें पूरा सहयोग करने का निर्देश दिया है।
जमीन विवाद और 15 लाख रुपए का एंगल याचिकाकर्ता तेजस्विनी के अनुसार यह कोई साधारण आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या थी। आरोपियों ने रिंकू कुमारी से जमीन दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपए लिए थे। 4 अप्रैल 2021 को ही इन पैसों को वापस करने के लिए पंचायत बुलाई गई थी। आरोप है कि पैसे नहीं लौटाने पड़े, इसलिए वार्डन की हत्या कर दी गई और उसे सुसाइड का रूप देने के लिए स्कूल प्रशासन के साथ मिलकर साजिश रची गई। विकास वैभव को क्यों सौंपी गई जांच पटना हाईकोर्ट ने माना कि बेगूसराय पुलिस के निचले स्तर के अधिकारी इस मामले में न्याय नहीं कर सकते। अदालत ने स्पष्ट रूप से कहा कि निष्पक्ष जांच नागरिक का मौलिक अधिकार है। आईजी विकास वैभव को यह जिम्मेदारी देने के पीछे का उद्देश्य जांच की पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। कोर्ट ने उन्हें खुली छूट दी है कि वे अपनी टीम खुद चुनें और बेगूसराय पुलिस को सख्त निर्देश दिया है कि वे विकास वैभव की टीम को हर संभव सहयोग प्रदान करें। क्या होती है डी नोवो (De Novo) जांच कानूनी भाषा में डी नोवो जांच का मतलब है शून्य से शुरुआत। अब विकास वैभव और उनकी टीम पुरानी चार्जशीट या पुलिस की पुरानी थ्योरी को आधार नहीं बनाएगी। वे नए सिरे से चश्मदीदों के बयान लेंगे, फॉरेंसिक साक्ष्यों की दोबारा जांच करेंगे और उन कड़ियों को जोड़ेंगे, जिन्हें वीरपुर थाना की पुलिस ने जानबूझकर छोड़ दिया था। यह जांच अब शुरू से होगी, जिसमें पुराने सबूतों और बयानों पर निर्भर रहने के बजाय नए सिरे से सत्य की खोज की जाएगी। आदेश है पुलिस अधिकारियों के लिए चेतावनी इस आदेश के बाद मृतका की बेटी तेजस्विनी को न्याय की एक नई उम्मीद जागी है। पांच साल इंतजार और सिस्टम से लड़ने के बाद अब उम्मीद है कि इस रहस्यमयी मौत का सच सामने आएगा। यह मामला केवल एक हत्या या आत्महत्या का नहीं, बल्कि पुलिस की कार्यशैली पर सवाल है। कैसे एक संवेदनशील मामले में साक्ष्यों को नजर अंदाज किया गया। कोर्ट का यह आदेश उन पुलिस अधिकारियों के लिए एक चेतावनी है जो जांच में कोताही बरतते हैं। ‘घर से निकलते समय मां ने कहा था खाना खा लेना’ तेजस्विनी ने बताया कि सुबह 6 बजे मां जब घर से निकल रही थी तो उस समय हम तीनों बहन सोई हुई थी। मां जगा कर बोली कि खाना खा लेना, हम शाम तक आ जाएंगे। दोपहर में खाना खाने से पहले फोन आया कि मां ने आत्महत्या कर लिया। हम लोग वहां पहुंचे तो मां की लाश फर्श पर पड़ी हुई थी। स्थानीय लोगों ने फोटो दिखाया की मां फंदे से लटकी हुई है और पैर मोड़कर घुटने के बल बैठी हुई थी। FIR दर्ज कराने गए तो थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने कहा कि हम जैसा कहते हैं वैसा लिखो। हम नाम दे रहे थे, लेकिन उसने नाम नहीं दिया, सही तरीके से इन्वेस्टिगेशन नहीं किया। कोर्ट में नालिसी दायर किया तो ट्रायल शुरू हुआ, 9 अप्रैल 2025 को केस डिस्टिक कोर्ट ने क्लोज कर दिया। पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट में आत्महत्या साबित किया था। इस बीच में हम लोग मानवाधिकार चले गए थे। डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में केस क्लोज होने पर पटना हाई कोर्ट के वकील आकांक्षा मालवीय ने काफी सपोर्ट किया और मेरी तरफ से कोर्ट में सभी साक्ष्य प्रस्तुत किए। हाईकोर्ट के आदेश से जगी न्याय की उम्मीद तेजस्विनी का कहना है कि अब कोर्ट के आदेश पर फिर से जांच शुरू हो रही है। न्याय मिल जाता तो पटना नहीं जाते, लेकिन अब न्याय की उम्मीद जगी है। लगता है कि मेरी मां की मौत का राज खुल जाएगा। पुलिस अगर उसी समय सही से जांच करती तो न्याय मिल जाता। हम लगातार गुहार लगाते रहे थे कि अच्छे से जांच किया जाए, लेकिन कोई देखने के लिए तैयार नहीं हुआ। एसपी, डीएम, डीआईजी, डीजीपी सबको आवेदन भेजें। यह करते-करते थक गए।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles