Top 5 This Week

Related Posts

वार्षिक पुरस्कार समारोह में कई विद्यार्थी हुए सम्मानित


सिटी रिपोर्टर | बोकारो दी पेंटिकॉस्टल असेंबली स्कूल बोकारो के प्राथमिक विंग का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह शुक्रवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। बतौर मुख्य अतिथि बोकारो के सिविल न्यायाधीश अरुण कुमार दुबे शामिल हुए। शुभारंभ निदेशक रेवरेंड डॉ. डीएन प्रसाद एवं मुख्य शैक्षणिक अधिकारी रीता प्रसाद के नेतृत्व में प्रार्थना के साथ हुआ, जिससे वातावरण सकारात्मक ऊर्जा से भर उठा। विद्यार्थियों ने नृत्य एवं रवीन्द्रनाथ टैगोर की कविता की प्रभावशाली प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्राचार्या डॉ. करुणा प्रसाद ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर 250 से अधिक विद्यार्थियों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। कक्षा 3 से 5 के 27 विद्यार्थियों को उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान किया गया, वहीं प्री-नर्सरी से कक्षा 5 तक के 48 विद्यार्थियों को सर्वश्रेष्ठ बालक एवं बालिका के रूप में सम्मानित किया गया। 50 विद्यार्थियों को पूर्ण उपस्थिति पुरस्कार प्रदान किया गया, जबकि 9 विद्यार्थियों को 100% अंक प्राप्त करने पर स्टार मेडल से विभूषित किया गया। इसके अतिरिक्त, 69 विद्यार्थियों को सिल्वर प्रमाण पत्र, 14 को सम्मान प्रमाण पत्र तथा 25 विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों में जोनल स्तर पर गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। विद्यालय के कुल 316 विद्यार्थियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता सम्मानित किया गया।

Spread the love

Popular Articles