Friday, July 10, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

विंध्याचल मंदिर मार्ग पर फिसलकर गिर रहे लोग


गुमला|सदर प्रखंड की फसिया पंचायत स्थित आनंद नगर चौक से विंध्याचल मंदिर जाने वाला मार्ग बरसात शुरू होते ही बदहाल हो गया है। सड़क पर जलजमाव और कीचड़ के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों तथा दोपहिया वाहन चालकों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हल्की बारिश के बाद भी सड़क दलदल में बदल जाती है, जिससे आवागमन जोखिमभरा हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार, कुछ वर्ष पहले इस सड़क का कालीकरण कराया गया था। निर्माण के दौरान ही सड़क और नाली निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल को लेकर आपत्ति जताई गई थी, लेकिन शिकायत के बावजूद कार्य पूरा कर दिया गया। लोगों का आरोप है कि निर्माण के बाद सड़क पर शिलापट्ट भी नहीं लगाया गया। अब डामर पूरी तरह उखड़ चुका है और सड़क फिर से कच्चे मार्ग जैसी हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ घरों के सामने मिट्टी भर देने से बारिश का पानी सड़क पर जमा हो जाता है, जिससे कीचड़ और फिसलन बढ़ गई है। इसके कारण कई लोग गिरकर घायल भी हो चुके हैं। गुरुवार अपराह्न स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था करने की मांग की। उनका कहना है कि समय रहते मरम्मत नहीं हुई तो पूरे बारिश के मौसम में इस मार्ग से आवागमन करना और अधिक कठिन हो जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles