![]()
बारियातू | प्रखंड मुख्यालय स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में विज्ञान सप्ताह पर शनिवार को विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। मेले में विद्यालय के भैया-बहनों ने विज्ञान विषय पर आधारित आकर्षक, नवाचारी मॉडल प्रस्तुत किए। उन्होंने अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पलामू विभाग संघचालक जानकी नंदन राणा उपस्थित रहे। लातेहार जिला कार्यवाह सत्येंद्र प्रसाद भी उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों के मॉडल की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी विज्ञान के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच, वैज्ञानिक दृष्टिकोण की प्रशंसा की। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। चंदवा | चंदवा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम हुई दो सड़क दुर्घटना में तीन युवक घायल हो गए। पहली घटना मुख्य बाजार में हुई जहां बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए। घायलों की पहचान कुसुमटोला निवासी अनीश लकड़ा तथा राकेश उरांव के रूप में हुई है। दोनों युवक बाइक से घर वापस लौट रहे थे।वहीं दूसरी घटना गैरेज लेन के समीप हुई जहां एक बाइक ने दूसरे बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे दुर्घटनाग्रस्त बाइक एक दुकान में जा घुसी। हादसे में एक बाइक सवार को चोट आई। लातेहार | युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में मेरा युवा भारत द्वारा संचालित नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत रविवार को देशभर में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान का उद्देश्य वर्ष 2047 तक नशा मुक्त भारत के निर्माण के लिए युवाओं को जागरूकता, स्वयंसेवा और जनभागीदारी के माध्यम से जोड़ना है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से देश के युवाओं को संबोधित करेंगे।

