Tuesday, March 31, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

विदाई समारोह में भावुक हो गए छात्र व छात्राएं


भास्कर न्यूज | तारडीह प्रखंड के राजाखड़वार स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय राजाखड़वार में वर्ग 8 के विद्यार्थियों के लिए भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। सभी छात्रों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक प्रवीण कुमार ने किया। समारोह में शिक्षक पंकज कुमार, सुमन तिवारी, रेणु पाल, नेहा सिंह, मनीष कुमार,राकेश सिंह, जितेंद्र कुमार,नकी इमाम,हरि प्रसाद सिंह एवं प्रभाकर कुमार सहित अन्य शिक्षकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के दौरान वर्ग 7 के विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत विदाई गीत ने माहौल को भावुक बना दिया।गीत सुनकर कई छात्र-छात्राएं भावुक हो उठे।

Spread the love

Popular Articles