लोहरदगा|शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर, लोहरदगा में ‘बाल संसद’ के गठन को लेकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत भव्य व सुव्यवस्थित मतदान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को मतदान प्रक्रिया से अवगत कराना और उनमें नेतृत्व क्षमता का विकास करना था। विद्यालय में ‘बाल भारती’ के प्रधानमंत्री एवं सेनापति पद के लिए मतदान कराया गया। इससे पूर्व इच्छुक विद्यार्थियों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन दाखिल किया और विद्यालय परिसर में अनुशासित तरीके से प्रचार-प्रसार किया। निष्पक्षता बनाए रखने के लिए मतदान से एक दिन पूर्व प्रचार कार्य पूरी तरह बंद कर दिया गया। मतदान को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विद्यार्थियों को दो सदनों में विभाजित किया गया। इसके बाद सभी ने अपने-अपने वर्ग के प्रतिनिधियों के चयन के लिए बैलेट पेपर पर मोहर लगाकर मतदान किया। इस दौरान छात्रों में उत्साह, जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली। मतगणना के बाद विजयी उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी। आगामी 16 मई 2026 को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा, जिसमें शिशु, बाल और किशोर वर्ग के लिए मंत्रिमंडल का गठन किया जाएगा। यह संपूर्ण प्रक्रिया विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य श्यामसुंदर कुमार के निर्देशन में तथा आचार्य राजीव कुमार, श्वेता संदेश, जया मिश्रा व अन्य शिक्षकों के सहयोग से संपन्न हुई।
विद्या मंदिर में बाल संसद गठन के लिए मतदान संपन्न, शपथ ग्रहण 16 मई को