Sunday, May 17, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

विधानसभा का बजट सत्र आज से, राज्यपाल देंगे अभिभाषण:रबींद्र नाथ महतो बोले- जनहित के मुद्दों पर चर्चा हो, सदन चलाने में सब सहयोग करें


विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने सत्ता पक्ष और विपक्ष से आग्रह किया है कि वे सदन चलाने में सहयोग करें। मंगलवार को अपने चेंबर में सर्वदलीय बैठक में उन्होंने कहा कि जनहित के विषयों पर गंभीर और सकारात्मक चर्चा हो। लोकतंत्र की मजबूती के लिए सदन का सुचारु संचालन जरूरी है और इसके लिए सभी पक्षों का सहयोग आवश्यक है। अध्यक्ष ने कहा कि सत्र के दौरान कार्यवाही शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से चले, इसके लिए सभी दलों के नेताओं को संजीदा होना पड़ेगा। बेवजह शोरगुल में समय खत्म न हो, इसकी चिंता सबको करनी होगी। सर्वदलीय बैठक में हेमंत सोरेन, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, राजद नेता सुरेश पासवान और आजसू नेता तिवारी महतो सहित अन्य नेता मौजूद थे। बैठक के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था और विधि-व्यवस्था की स्थिति पर भी चर्चा हुई। इन मुद्दों पर सदन में सार्थक बहस हो, इसके लिए सभी दलों से सहयोग की अपील की गई है। सरकार की ओर से सदन में पेश किए जाने वाले कार्यों और सामग्रियों की उपलब्धता को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। 20 फरवरी को तृतीय अनुपूरक, 24 को आम बजट झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 18 फरवरी से 19 मार्च तक चलेगा। बुधवार को विधानसभा में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार अभिभाषण देंगे। इसमें सरकार की योजनाओं और राज्य के विकास की प्राथमिकताओं का उल्लेख होगा। 19 फरवरी को धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी। 20 को 2025-26 की तृतीय अनुपूरक व्यय विवरणी सदन में रखी जाएगी। अभिभाषण पर चर्चा के बाद सरकार जवाब देगी। 23 को अनुपूरक बजट पर वाद-विवाद होगा। 24 को वित्त मंत्री 2026-27 का आय-व्यय पेश करेंगे। 25 फरवरी को बजट पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री ने जताई आशा, इसबार सार्थक चर्चा होगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उम्मीद जताई कि सदन चलाने में सभी दल सहयोग करेंगे। सर्वदलीय बैठक को सकारात्मक पहल बताया। कहा कि जनहित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा होगी। विस अध्यक्ष ने भी सभी दलों से सदन की गरिमा बनाए रखने की अपील की है। बजट सत्र में राज्य की वित्तीय स्थिति, विकास योजनाओं व अहम विषयों पर चर्चा होगी। अफसरों से कहा- समय पर दें सवालों का जवाब विधानसभा अध्यक्ष ने सत्र के दौरान सदन में आने वाले प्रश्नों का सही व समय पर जवाब देने का निर्देश अधिकारियों को दिया है। मंगलवार को उन्होंने वरीय अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। कहा कि ध्यानाकर्षण और प्रश्नकाल में आने वाले सवालों के जवाब समय पर उपलब्ध कराए जाएं ताकि सत्र सुचारू रूप से चल सके।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles