Saturday, June 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

विधानसभा चुनाव 2026 की तैयारियों पर चर्चा के लिए बंगाल आ रहे मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग का एक दल 9 मार्च से पश्चिम बंगाल के 2 दिवसीय दौरे पर आ रहा है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव 2026 की तैयारियों के तहत आयोग ने 10 मार्च को एक बैठक तय की है.

9 मार्च को कोलकाता पहुंच सकती है चुनाव आयोग की टीम

अधिकारी ने संकेत दिया कि यदि स्थिति में कोई बदलाव नहीं होता है, तो चुनाव कार्यक्रम की घोषणा इस महीने के अंत में होने की संभावना है. उन्होंने कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग के एक दल के 9 मार्च को कोलकाता पहुंचने की उम्मीद है. अगले दिन वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव तैयारियों की समीक्षा की जायेगी.

जमीनी हालात के आकलन के बाद चुनाव की घोषणा

अधिकारी ने बताया कि जमीनी हालात के आकलन के आधार पर, चुनाव कार्यक्रम की घोषणा इसी महीने की जा सकती है. इस बीच, आयोग ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ अपनी बैठक का समय बदल दिया है. अधिकारी ने बताया कि यह बैठक, जो पहले सोमवार शाम 6 बजे होनी थी, अब 5 मार्च को सुबह 10:30 बजे होगी.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जिलाधिकारियों के साथ आयोग ने की वर्चुअल मीटिंग

उन्होंने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो, आयकर विभाग, राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण, स्वापक नियंत्रण ब्यूरो और केंद्रीय सशस्त्र बलों जैसी एजेंसियों के बैठक में शामिल होने की उम्मीद है. सोमवार को आयोग ने जिलाधिकारियों के साथ एक वर्चुअल मीटिंग की और उन्हें 9 मार्च को निर्वाचन आयुक्तों के संभावित दौरे के बारे में सूचित किया.

चुनाव आयोग के 8 अधिकारियों की टीम का दौरा टला

इससे पहले, उप निर्वाचन आयुक्त सहित लगभग 8 अधिकारियों की एक टीम रविवार को राज्य का दौरा करने वाली थी. हालांकि, राज्य सरकार के अनुरोध के बाद इसे स्थगित कर दिया गया. राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मनोज अग्रवाल ने कहा था कि ईडेन गार्डन में भारत और वेस्टइंडीज के बीच क्रिकेट मैच, सीबीएसई और आईसीएसई परीक्षाएं और 3 मार्च को होने वाला डोल उत्सव, इन सभी कारणों से यात्रा को पुनर्निर्धारित करना जरूरी हो गया.

इसे भी पढ़ें

एसआईआर : बंगाल में 60 लाख से अधिक संदिग्ध मतदाता, लीगल ऑफिसर्स को सौंपी गयी लिस्ट

बंगाल चुनाव 2026: हर विधानसभा क्षेत्र में तैनात होंगे केंद्रीय पर्यवेक्षक, चुनाव आयोग की सख्ती

अभिषेक के बाद अब ममता बनर्जी ने कहा- भाजपा की मदद के लिए चुनाव आयोग ने SIR में वोटर के नाम हटाये

SIR के मुद्दे पर फिर सुप्रीम कोर्ट जायेगी तृणमूल कांग्रेस, 6 मार्च को धरना देंगी ममता बनर्जी

The post विधानसभा चुनाव 2026 की तैयारियों पर चर्चा के लिए बंगाल आ रहे मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles