बोकारो | बीबीएमकेयू में डुमरी विधायक जयराम महतो के पीएचडी शोध का फाइनल वाइवा शनिवार को हुआ। विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग में वे शोधार्थी के रूप में पंजीकृत हैं। उनकी शोध-प्रबंध का विषय औपनिवेशिक से उत्तर-औपनिवेशिक काल तक वंचित समुदायों के पीड़ित होने की जटिलताओं का अध्ययन है, जिसमें मुल्क राज आनंद और न्गूगी वा थियोंगो के चयनित उपन्यासों को आधार बनाया गया है। बाह्य परीक्षक के रूप में एस. रिजवान अहमद और शोध-निर्देशक के रूप में पी. रेबेका मौजूद रहीं। डीआरसी सदस्य अमिता वर्मा भी शामिल रहीं। इसके बाद मुकुंद रविदास और अधिकरण कुमार ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।
