![]()
लोन दिलाने का झांसा देकर दो महिलाओं से कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। हिंदपीढ़ी निवासी नूरजहां कमर (45) ने इशरत, शबनम परवीन और मो. मासूम के खिलाफ लोअर बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, दोनों महिलाओं को पांच लाख रुपए तक का लोन दिलाने का भरोसा दिया गया, लेकिन न लोन मिला और न मोबाइल। दोनों ने हर महीने 3,483 रुपए की किस्त भी चुकाई। नूरजहां का आरोप है कि करीब छह माह पहले कुर्बान चौक स्थित शब्बीर स्टोर के पास उनकी मुलाकात इशरत से हुई थी। इशरत ने उन्हें और उनकी सहेली रेहाना परवीन को आजाद बस्ती निवासी शबनम परवीन के पास भेजा। वहां शबनम और मो. मासूम ने लोन दिलाने का भरोसा दिया। प्राथमिकी के मुताबिक, उन्हें बताया गया कि चोला कंपनी विधायक सीपी सिंह की बेटी चलाती हैं। इसके बाद दोनों को एप्पल आईफोन-17 फाइनेंस कराने को कहा गया।मो. मासूम ने मोबाइल अपने पास रख लिया और नूरजहां से ऑनलाइन 12 हजार व 1,500 रु. नकद लिये।
विधायक की बेटी का नाम लेकर लोन का झांसा दिया:3 पर केस, 3,500 रुपए लेकर फोन फाइनेंस कराया, पर दिया नहीं
