![]()
धालभूमगढ़ स्थित जीएनडी गंगा नारायण देव इंटर कॉलेज में मंगलवार को शासी निकाय की एक बैठक प्रभारी प्राचार्ज सुजीत कुमार उपाध्याय के अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इस बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष सह विधायक सोमेश चंद्र सोरेन अनुमंडल पदाधिकारी सुनील चंद्र डीइओ मनोज कुमार,बीडीओ बबली कुमारी, मुख्य रूप से उपस्थित हुए थे। बैठक में अध्यक्ष पद के चयन को लेकर चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से विधायक सोमेश चंद्र सोरेन को अध्यक्ष बनाया गया। साथ ही बैठक मेंें प्रभारी प्रचार सुजीत कुमार उपाध्याय तथा पूर्व प्राचार्य अमिताभ रथ के बीच में चल रही मामला को लेकर झारखंड शिक्षा न्यायाधिकार में मामला निष्पादन के बाद कॉलेज का कौन प्राचार्य बनेंगे उसका निर्णय होगा। साथ ही सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के मूल प्रमाण पत्र का जांच 30 दिन के अंदर किए जाने को लेकर चर्चा करते हुए बीडीओ तथा जैक प्रतिनिधि निर्मलेंदु महतो को नामित किया गया। अस्थाई रूप से शिक्षक तथा शिक्षकेत्तर कर्मियों का नियुक्ति को लेकर चर्चा की गई। 28 मई 2026 तक सभी शिक्षक तथा शिक्षकेत्तर कर्मियों को शैक्षणिक प्रशिक्षणिक प्रमाण पत्र की जांच कर आगे की कार्रवाई करने करने निर्णय लिया गया। वहीं वित्तीय वर्ष 2024-25 का विद्यालय सहायता अनुदान राशि को लेकर भी चर्चा किया गया। इस दौरान पिछले वर्ष कॉलेज को मिला 16 लाख 80 हजार रुपए का हिसाब लिया गया। विधायक ने अनुदान राशि नियमानुसार खर्च नहीं किए जाने को लेकर प्रभारी प्राचार्य सुजीत कुमार उपाध्याय को फटकार लगाई गई। कॉलेज में एक भी स्थाई प्रशिक्षित शिक्षक नहीं होने की बात कही गई। विधायक ने प्रभारी प्राचार्य सुजीत कुमार उपाध्याय से जो भी जानकारी मांगी सही-सही जानकारी देने नहीं दे सके। इसको लेकर विधायक ने काफी नाराजगी व्यक्त की। विधायक ने कॉलेज की स्थिति को देखते हुए कहा कि यह कॉलेज मैं विद्यार्थियों का भविष्य को देखते हुए तत्काल कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। कॉलेज परिसर का भी उन्होंने निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई पर ध्यान देने की बात कही। वहीं कॉलेज परिसर में अधूरा भवन को निजी फंड से पूरा करने का घोषणा किया गया। प्रभारी प्राचार्य सुजीत कुमार उपाध्याय के कार्यों को देखकर अनुमंडल पदाधिकारी ने भी फटकार लगाई। बैठक में सदस्य निर्मलेनंदू महतो, शिबू नारायण देव, पूर्व प्राचार्य डॉ अमिताभ रथ,जगदीश भकत, सुनाराम सोरेन ,अर्जुन हांसदा प्रणव महतो, शेख सलीम शहजादा, धीरेन पाल कमल मंडल विनोद चौबे आदि उपस्थित थे।


