Monday, June 22, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

विभूतिपुर में फसल काटने वाला गिरोह सक्रिय, एक माह में कई खेत उजाड़ दिए

भास्कर न्यूज | विभूतिपुर प्रखंड की सिंघिया बुजुर्ग उत्तर और महथी उत्तर पंचायत में इन दिनों फसल काटो उपद्रवी गुट किसानों के लिए बड़ी परेशानी बना है। बीते एक माह में कई किसानों की तैयार फसल और बागवानी पौधे काटे गए। किसानों को भारी नुकसान हुआ।पीड़ित किसानों के मुताबिक 12 जून को सिंघिया बुजुर्ग उत्तर पंचायत के उपमुखिया सह किसान अशोक राय की 8 कट्ठा में लगी परवल की फसल काट दी गई। इसके बाद किसान गणेश महतो की घिउरा और कद्दू की फसल काटी गई। रामज्ञान महतो की 6 कट्ठा परवल की खेती भी नुकसान में आई। 16 जून को किसान जयनारायण महतो के तीन कट्ठा में लगे सेब, जामुन, आंवला, बेर और आम के पौधों को नुकसान पहुंचाया गया। 19 जून को फिर गणेश महतो की दो कट्ठा घिउरा की फसल काट दी गई।मामला प्रखंड स्तरीय किसान चौपाल में उठा। बीस सूत्री सदस्य मनोज कुमार ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी और प्रखंड उद्यान पदाधिकारी के सामने पीड़ित किसानों को क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग रखी। सिंघिया बुजुर्ग उत्तर पंचायत में हुई किसान चौपाल में सरपंच अरविंद कुमार, आत्मा सदस्य कृष्णदेव प्रसाद सिंह समेत अन्य वक्ताओं ने उद्यान पदाधिकारी से क्षति का आकलन कराने की मांग की। राज्य और जिला स्तर पर सहायता के लिए अनुशंसा भेजने की मांग भी रखी।\nप्रखंड उद्यान पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने प्रभावित किसानों के खेतों का निरीक्षण किया। जांच में नुकसान की पुष्टि हुई। उन्होंने नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास का आश्वासन दिया।\nकिसानों ने पुलिस प्रशासन पर नाराजगी जताई। किसानों ने कहा कि उपद्रवी तत्वों की पहचान कर कार्रवाई करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। किसानों का आरोप है कि थाना और प्रखंड स्तरीय सहयोग शिविर में आवेदन दिए गए। कुछ मामलों में नामजद आरोपित नहीं होने का हवाला देकर आवेदन लेने से इंकार कर दिया गया। आत्मा सदस्य कृष्णदेव प्रसाद सिंह, बीस सूत्री सदस्य मनोज कुमार, सरपंच अरविंद कुमार और दिलीप पंजीयार ने मांग की कि उपद्रवी तत्वों को चिन्हित किया जाए। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles