Saturday, August 22, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

विमान हादसे में साहसिक कार्य के लिए सम्मान:रांची की अर्चना रेशमा मिंज को राष्ट्रपति पुलिस पदक


सीआईएसएफ की डिप्टी कमांडेंट रांची की अर्चना रेशमा मिंज को स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवा के लिए पुलिस मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस से सम्मानित किया गया है। वह अभी अहमदाबाद एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था की​ जिम्मेदारी संभाल रही हैं। अर्चना मूल रूप से रांची के कोनका, सिरमटोली की रहने वाली हैं। उन्होंने 2002 में एसएससी सीजीएल-1999 के माध्यम से सीआईएसएफ में सब-इंस्पेक्टर के रूप में सेवा शुरू की। हैदराबाद में प्रशिक्षण के बाद उन्होंने कमांडो ट्रेनिंग भी ली। सेवा के दौरान उन्होंने दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट, बेंगलुरु एयरपोर्ट, आरटीसी बरवाहा और बोकारो स्टील प्लांट सहित विभिन्न स्थानों पर जिम्मेदारी निभाई। उनके सेवा जीवन का सबसे उल्लेखनीय अध्याय 12 जून 2025 का अहमदाबाद एयर इंडिया AI-171 विमान हादसा रहा। हादसे के करीब 20 मिनट के भीतर वह घटनास्थल पहुंचीं और आग, धुएं व मलबे के बीच राहत एवं बचाव अभियान का नेतृत्व किया। उनके त्वरित निर्णय और साहसिक कार्रवाई से फंसे लोगों को बचाने में महत्वपूर्ण मदद मिली, जिसमें मलबे में फंसे एक डॉक्टर की जान बचाना भी शामिल था।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles