Top 5 This Week

Related Posts

विशेष अभियान में सोनो चौक से दो गिरफ्तार

विशेष अभियान में सोनो चौक से दो गिरफ्तार

सोनो. बीते गुरुवार की शाम विशेष असूचना इकाई की टीम व सोनो पुलिस टीम द्वारा सोनो चौक पर अभियान चलाकर आर्म्स एक्ट के दो आरोपितों को गिरफ्तार किया. कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी. गिरफ्तार युवक की पहचान बेगूसराय जिला अंतर्गत फुलवरिया थाना क्षेत्र के निपुनिया गांव निवासी अभिषेक कुमार और सोनो थाना कांड संख्या 13/23 के अभियुक्त केवाली गांव निवासी नीलमणि कुमार के रूप में हुई. सोनो थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि अभिषेक कुमार फुलवरिया थाना कांड संख्या 161/25 दिनांक 7 अक्टूबर 2025 का फरार अभियुक्त है.

The post विशेष अभियान में सोनो चौक से दो गिरफ्तार appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

Popular Articles