Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सुपौल में ‘बेबी शो’ का आयोजन:DM सावन कुमार की अध्यक्षता में कार्यक्रम, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता में बच्चों ने बिखेरा जलवा


विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर बुधवार को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, सुपौल द्वारा स्थानीय सदर अस्पताल के सभागार में स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता (बेबी शो) का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरे आयोजन में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता जिलाधिकारी सह रेड क्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष सावन कुमार द्वारा की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधान पार्षद हारून रशीद उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सिविल सर्जन सह रेड क्रॉस उपाध्यक्ष बाबू साहब शाह एवं नगर परिषद के मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा मौजूद रहे। आराध्या कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया
कार्यक्रम को सफल बनाने में आईएमए के अध्यक्ष डॉ. शांति भूषण, सचिव डॉ. ए. अमन, डॉ. ए.एम.पी. सिंह, डॉ. विनय कुमार, डॉ. ठाकुर प्रसाद, डॉ. आलोक कुमार, डॉ. राजाराम गुप्ता एवं डॉ. देवगन सिंह मिश्रा सहित अन्य चिकित्सकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रतियोगिता को तीन आयु वर्गों में विभाजित किया गया। 0 से 1 वर्ष आयु वर्ग में अयांश कुमार ने प्रथम स्थान, आलिया प्रवीण ने द्वितीय और आराध्या कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1 से 3 वर्ष आयु वर्ग में आदित्य चौधरी प्रथम, आदर्श आनंद द्वितीय तथा मोहम्मद हमदान तृतीय स्थान पर रहे। वहीं 3 से 5 वर्ष आयु वर्ग में कृतिका ने प्रथम, पार्थ कुमार ने द्वितीय और शशि कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। थीम “’टूगेदर फॉर बेटर हेल्थ, स्टैंड फॉर साइंस” रखा गया
इस वर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस का थीम “’टूगेदर फॉर बेटर हेल्थ, स्टैंड फॉर साइंस” रखा गया, जिसके तहत लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान रेड क्रॉस के अध्यक्ष डॉ. कन्हैया प्रसाद सिंह ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया, जबकि सचिव श्री राजकुमार चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर रेड क्रॉस से जुड़े कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे, जिनकी सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles