बेगूसराय में आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। वीरपुर थाना परिसर स्थित प्रतीक्षालय भवन में हुई इस बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष राजू रंजन कुमार ने की। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और विभिन्न समुदायों के लोगों ने भाग लिया। थानाध्यक्ष राजू रंजन कुमार ने बैठक को संबोधित करते हुए बकरीद को प्रेम, त्याग और भाईचारे का पर्व बताया। उन्होंने सभी लोगों से मिलजुल कर पर्व मनाने और किसी भी तरह की अफवाहों से दूर रहने की अपील की। थानाध्यक्ष ने बताया कि पर्व के दौरान थाना क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, विभिन्न गांवों और चौक-चौराहों पर लगातार पुलिस गश्ती जारी रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने, नशाखोरी करने या असामाजिक गतिविधियों में शामिल होने वालों पर प्रशासन कड़ी नजर रखेगा। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उपस्थित बीडीओ पंकज कुमार शक्तिधर और सीओ भाई विरेन्द्र ने भी लोगों से बकरीद पर्व को शांति और सौहार्द के साथ मनाने का आग्रह किया। अधिकारियों ने किसी भी समस्या या विवाद की स्थिति में तत्काल प्रशासन को सूचित करने को कहा, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और पुलिसकर्मी भी मौजूद थे।
वीरपुर थाना में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक:प्रशासन ने सुरक्षा व शांति व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश, अफवाहों से दूर रहने की अपील