वैलेंटाइन वीक पर लड़की बनकर प्रेमिका से मिलने पहुंचा:दरभंगा में ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझकर पीटा, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल; फेसबुक से हुई थी दोस्ती

Date:


दरभंगा जिले के मोटगाह गांव में वैलेंटाइन वीक के छठे दिन ‘हग डे’ पर प्रेमी लड़की की ड्रेस पहनकर प्रेमिका से मिलने पहुंचा। इस दौरान ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझकर उसे पकड़ लिया। इसके बाद जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद प्रेमी को भीड़ से बचाकर अस्पताल पहुंचाया। युवक की पहचान बिरौल थाना क्षेत्र के रामनगर-सुपौल बाजार निवासी साहिल खान(22) के तौर पर हुई है। फेसबुक से शुरू हुई दोस्ती, मिलने पहुंचा गांव जानकारी के अनुसार, साहिल खान की दोस्ती फेसबुक के जरिए बहेड़ी क्षेत्र की एक युवती से हुई थी, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। गुरुवार को वैलेंटाइन वीक पर फिल्मी अंदाज में लड़की का भेष धारण कर अपनी प्रेमिका से मिलने मोटगाह गांव पहुंच गया। बच्चा चोर समझकर गांववालों ने की पिटाई गांव में संदिग्ध अवस्था में घूमते देख ग्रामीणों को उस पर शक हुआ। पूछताछ के दौरान संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कुछ लोगों ने उसे बच्चा चोर बताकर हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई और युवक की पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही बहेड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, आक्रोशित भीड़ युवक को पुलिस के हवाले करने के बजाय खुद सजा देने पर अड़ गई। इस दौरान कुछ लोगों की पुलिस से भी बहस हो गई। पुलिस ने परिजनों के हवाले किया काफी प्रयास के बाद पुलिस युवक को भीड़ से निकालकर अस्पताल लेकर गई। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। जानकारी मिलने के बाद परिजन थाने पर पहुंचे। पुलिस ने जरूरी पूछताछ और औपचारिकता पूरी करने के बाद युवक को परिजनों के हवाले कर दिया। आवेदन के आधार पर की जाएगी कार्रवाई थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि, ‘मामले में किसी भी पक्ष की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि मो. दस्तगीर ने बताया कि, ‘युवक मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jewellery stock in focus after its net profit increases by 700% YoY

Synopsis: Jewellery stock gained attention after strong Q3FY26 performance,...

UAE announces reduced working hours for public and private sector employees this Ramadan | World News

UAE reduces official working hours for public and...

Riyan Parag set to be named Rajasthan Royals captain in IPL 2026 | Cricket News

File photo of Rajasthan Royals' Riyan Parag. (AP...
Join Us WhatsApp