Thursday, May 21, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

IRCTC भारत गौरव ट्रेन से ज्योतिर्लिंग दर्शन:11 मई को झारसुगुड़ा से शुरू होगी 12 दिन की यात्रा, बोकारो से भी गुजरेगी ट्रेन


IRCTC द्वारा ‘भारत गौरव पर्यटक ट्रेन’ के माध्यम से श्रद्धालुओं को देश के प्रमुख ज्योतिर्लिंगों और शिर्डी धाम के दर्शन का अवसर मिलेगा। यह विशेष धार्मिक यात्रा 11 मई को झारसुगुड़ा से शुरू होकर 11 रात और 12 दिनों तक चलेगी। यह ट्रेन रांची, बोकारो, गया और पटना जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इससे झारखंड सहित इन क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को लंबी दूरी तय किए बिना सीधे इस आध्यात्मिक यात्रा में शामिल होने की सुविधा मिलेगी। यात्रा के दौरान श्रद्धालु महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग (उज्जैन), सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग और द्वारकाधीश मंदिर (द्वारका), साईं बाबा मंदिर शिर्डी, त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग तथा घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर सकेंगे। IRCTC के झारखंड टूरिज्म इंचार्ज अरविंद कुमार चौधरी ने बताया कि यह यात्रा ‘देखो अपना देश’ और ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान के तहत संचालित की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना और देश की सांस्कृतिक एकता को मजबूत करना है। यह यात्रा कम समय में कई पवित्र स्थलों के दर्शन का अवसर प्रदान करती है, जिससे श्रद्धालुओं को एक ही पैकेज में व्यवस्थित और सुविधाजनक धार्मिक अनुभव मिलेगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles