Wednesday, May 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

शराब के नशे में कार सवार युवकों का हंगामा:गिरिडीह में बाइक को मारी टक्कर, पिस्टल लहराने का आरोप; 2 हिरासत में, 2 फरार


गिरिडीह के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात शराब के नशे में धुत कार सवार युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। जानकारी के अनुसार, चार युवक नीले रंग की स्विफ्ट डिजायर कार से पाल्मो से गिरिडीह की ओर आ रहे थे। इसी दौरान बंदरकुप्पी के पास उनकी कार ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और कार सवारों को घेर लिया। आरोप है कि भीड़ बढ़ती देख युवकों ने पिस्टल निकालकर लहराना शुरू कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालात बिगड़ते देख सभी युवक कार लेकर वहां से फरार हो गए। भागने के दौरान दो और लोगों को मारी टक्कर घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस सक्रिय हुई और कार का पीछा शुरू कर दिया। पुलिस को देखते ही युवक तेज रफ्तार में भागने लगे। इस दौरान लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्होंने रास्ते में दो अन्य लोगों को भी टक्कर मार दी। काफी देर तक चले पीछा के बाद पुलिस ने पचंबा थाना क्षेत्र के लखारी के पास कार को रोक लिया। मौके से बिहार के सिवान जिला के महाराजगंज निवासी नरेश सिंह और नितेश सिंह को हिरासत में लिया गया। बताया गया कि इनमें से एक युवक अत्यधिक शराब के नशे में था। वह बोलने की स्थिति में नहीं था। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। वहीं दूसरा युवक पुलिस की हिरासत में जुटा है। जबकि कार में सवार दो अन्य युवक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। हथियार की तलाश कर रही है पुलिस घटना को लेकर मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कार से पहले एक सड़क दुर्घटना होने की पुष्टि हुई है, जिसके बाद ग्रामीणों ने वाहन को घेर लिया था। ग्रामीणों द्वारा पिस्टल दिखाने की बात कही गई है। पर पुलिस तलाशी के दौरान न तो कार से और न ही हिरासत में लिए गए युवकों के पास से कोई हथियार बरामद हुआ है। पुलिस को सूचना मिली है कि भागने के दौरान युवकों ने पिस्टल रास्ते में फेंक दी थी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles