Home india शराब के साथ महिला तस्कर व 15 शराबी गिरफ्तार

शराब के साथ महिला तस्कर व 15 शराबी गिरफ्तार

0
शराब के साथ महिला तस्कर व 15 शराबी गिरफ्तार

लखीसराय जिले में पूर्ण शराबबंदी को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए मद्यनिषेध विभाग एक्शन मोड में है. उत्पाद थाना पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन छापेमारी अभियान चलाया. पुलिस की इस कार्रवाई में विदेशी व देसी शराब के साथ एक महिला तस्कर व 15 शराबी को गिरफ्तार किया गया. उत्पाद निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान पुलिस ने किऊल स्टेशन, रजौना चौकी, किऊल बस्ती, जलप्पा स्थान, वृंदावन और बड़हिया समेत कई इलाकों में दबिश दी. इस क्रम में किऊल स्टेशन परिसर से विभाग ने 16.350 लीटर अज्ञात अवस्था में रखे विदेशी शराब बरामद की, जबकि टाउन थाना क्षेत्र के रजौना चौकी मुसहरी में छापेमारी कर पुलिस ने गब्बर मांझी की पत्नी खेदनी देवी को चार लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया. इसके अलावा शराब पीने के आरोप में 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें रजौना चौकी निवासी अनिक राम के पुत्र अजय राम, कवैया थाना क्षेत्र के किऊल बस्ती से किऊल बस्ती निवासी संजय वर्मा, रामप्रवेश मांझी, विपीन कुमार व नीरज कुमार, किऊल से वीरेंद्र कुमार किस्कु, मुरारी वर्मा, छोटू कुमार, बलकु मंडल, राज आर्यन मल्होत्रा व शिवन कुमार तथा बड़हिया से अनिल महतो, मोगल महतो, कारू महतो, पारस पासवान को पकड़ा गया. सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

The post शराब के साथ महिला तस्कर व 15 शराबी गिरफ्तार appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version