Saturday, April 25, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

शराब घोटाला : एसीबी ने ईडी से संपत्ति जब्ती, डिजिटल सबूत व कबूलनामे की मांगी जानकारी


झारखंड के चर्चित शराब घोटाला मामले की जांच के बीच एसीबी ने ईडी को दो पन्नों का विस्तृत पत्र लिखकर अब तक की कार्रवाई का ब्योरा मांगा है। पत्र में एसीबी ने जानकारी मांगी है कि झारखंड से जुड़े इस मामले में ईडी ने किन आरोपियों और संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध क्या-क्या जांच की। जांच के दौरान उनके विरुद्ध क्या जानकारी मिली। किन दस्तावेजों की जांच जारी है और डिजिटल उपकरणों व वित्तीय रिकॉर्ड से आरोपियों के विरुद्ध क्या साक्ष्य सामने आए हैं। एसीबी ने यह भी जानकारी मांगी है कि क्या इस मामले में ईडी ने किसी आरोपी का बयान या कबूलनामा दर्ज किया है। हालांकि अभी तक इस मामले में ईडी की ओर से एसीबी को कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। चार्जशीट नहीं दाखिल करने पर उठ चुके हैं सवाल एसीबी ने शराब घोटाला मामले में मई 2025 में कांड संख्या 9/2025 दर्ज कर जांच शुरू की थी। इस केस में दो आईएएस अधिकारियों सहित 18 को एसीबी ने गिरफ्तार किया था। हालांकि, निर्धारित समय में चार्जशीट दाखिल नहीं होने के कारण सभी आरोपियों को डिफॉल्ट बेल मिल गई।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles