Thursday, June 18, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

शराब तस्करों की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर:बक्सर में पीछा कर रही पुलिस के सामने तस्कर भागा, एक घायल


बक्सर के चौसा में शराब तस्करों का पीछा कर रही उत्पाद विभाग की टीम के सामने बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद तस्कर कार छोड़कर फरार हो गए। गुरुवार को चौसा चेक पोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान उत्तर प्रदेश की ओर से आ रही दो कारों को रुकने का इशारा किया गया। एक कार चालक पुलिस को देखकर रफ्तार बढ़ाकर भागने लगा, जिसके बाद टीम ने उसका पीछा शुरू किया। टक्कर से कार का अगला टायर भी फट गया करीब दो किलोमीटर तक पीछा करने के दौरान चौसा-बारा मोड़ के पास भाग रही डिजायर कार अनियंत्रित हो गई। कार ने सड़क किनारे जा रहे नरबतपुर गांव निवासी 55 वर्षीय अशोक साह को जोरदार टक्कर मार दी। अशोक साह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। टक्कर से कार का अगला टायर भी फट गया, जिससे वाहन घटनास्थल पर ही रुक गया। कार रुकते ही उसमें सवार दोनों शराब तस्कर मौके का फायदा उठाकर अलग-अलग दिशाओं में भाग निकले। उत्पाद विभाग की टीम के पहुंचने तक वे फरार हो चुके थे। अधिकारियों ने शराब से लदी डिजायर कार को जब्त कर लिया है और बरामद शराब की गिनती की जा रही है। चौसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल अशोक साह को तुरंत चौसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें सदर अस्पताल बक्सर रेफर कर दिया। हादसे के बाद कुछ ग्रामीण उत्पाद विभाग की कार्रवाई और पुलिस के रवैये को लेकर नाराज हो गए, जिससे कुछ देर के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। उत्पाद विभाग की एसआई प्रियंका कुमारी ने बताया कि जांच के दौरान भाग रही कार का पीछा किया जा रहा था, तभी बारा मोड़ के पास यह दुर्घटना हुई। उन्होंने कहा कि फरार तस्करों की पहचान की जा रही है और जल्द ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles