Thursday, June 11, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

शाम ढलते ही सड़क पर सज जाती हैं दुकानें, हाजीपुर की सड़कें बन जाती हैं पगडंडी

Hajipur News: (गोपाल कुमार राय) हाजीपुर शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन, यातायात विभाग और नगर परिषद प्रशासन का दावा महज दिखावा साबित हो रहा है. दिन भर जहां सड़कों पर ऑटो एवं ई-रिक्शा चालकों की मनमानी चलती है, वहीं शाम ढलते ही शहर के स्टेशन चौक, गांधी चौक तथा गुदरी की सड़कों पर सब्जी विक्रेताओं की दुकानें सज जाती है.

जिससे सड़कें पगडंडी में तब्दील हो जाती है. सड़क संकरी होने के कारण स्थिति ऐसी हो जाती है कि स्टेशन चौक के पास बाइक चालकों को भी स्टेशन चौक पार करने में आधा घंटा से अधिक समय लग जाता है. स्टेशन चौक के पास दोनों लेन पर आधा सड़क पर सब्जी विक्रेताओं का कब्जा रहता है तो शेष बचे जगह में ऑटो व ई-रिक्शा चालक सवारी बैठाने के लिए लगाकर इंतजार करते रहते है. इसके कारण भीषण गर्मी में जाम में फंसे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

शाम ढलते ही सड़क पर सज जाती हैं दुकानें, हाजीपुर की सड़कें बन जाती हैं पगडंडी

शहर के मुख्य मार्ग पर दिन भी रुक-रुक कर लगता है जाम

रामाशीष चौक से स्टेशन चौक, अनवरपुर चौक, डाकबंगला चौक, गांधी चौक, त्रिमूर्ति चौक से लेकर कोनहारा घाट रोड के नखास चौक तक कोई भी ऐसा चौक चौराहा नहीं है, जहां लोगों को भीषण गर्मी में जाम का सामना नहीं करना पड़ता है.

मालूम हो कि उक्त मुख्य मार्ग से प्रतिदिन डीएम, एसपी से लेकर सभी विभाग के अधिकारियों की गाड़ियां आती जाती है. लेकिन इस गंभीर समस्या पर किसी की नजर नहीं पहुंच रही है. जबकि हर बार नगर परिषद प्रशासन तथा जिला प्रशासन शहर को जाम मुक्त एवं अतिक्रमण मुक्त बनाने का दावा कर दो तीन महीने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने का खानापूर्ति करती है. जिला प्रशासन द्वारा भी इस मामले में कोई ठोस पहल नहीं किया जा रहा है.

सड़क संकरी होने से एंबुलेंस को होती है परेशानी

शहर के रामाशीष चौक से सदर अस्पताल के बीच कई स्थानों पर अतिक्रमण के कारण सड़क संकरी हो जाती है. इससे सबसे अधिक परेशानी एंबुलेंस चालकों को होती है. जाम के कारण रामाशीष चौक से सदर अस्पताल पहुंचने में एंबुलेंस को औसत 40 से 45 मिनट का समय लग जाता है.

जबकि स्टेशन चौक, गांधी चौक समेत अन्य कई चौक चौराहों पर पुलिस कर्मी को तैनात किया गया है. लेकिन तैनात पुलिस कर्मी भी ऑटो एवं ई-रिक्शा चालकों तथा सब्जी विक्रेता दुकानदारों के सामने विवश नजर आती है.

क्या कहते हैं जिम्मेवार

इस संबंध में नगर परिषद के सिटी मैनेजर दीपक तिवारी ने बताया कि स्टेशन चौक पर सड़क किनारे सब्जी विक्रेताओं द्वारा सड़क पर दुकान लगाया जाता है. जल्द ही अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा. इसके लिए वरीय अधिकारी से बात कर योजना बनाई जा रही है.

इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद में मानसून की दस्तक से बदलेगा मौसम का मिजाज, दक्षिण बिहार में आज के बाद गर्मी से मिलेगी राहत

The post शाम ढलते ही सड़क पर सज जाती हैं दुकानें, हाजीपुर की सड़कें बन जाती हैं पगडंडी appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles