पटना में हुए खान सर और रौशन सर कंट्रोवर्सी के बीच पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने बयान दिया है । पप्पू यादव के मुताबिक कोटा के शिक्षा माफिया बिहार के शिक्षकों को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं । सांसद का कहना है कि देश में 80 बार पेपर लीक हो चुका है और बच्चे इस कारण सुसाइड जैसा कदम उठा रहे हैं। दरअसल, आज पूर्णिया में दरोगा बहाली में चयनित हुई छात्राओं के सम्मान समारोह में सांसद पहुंचे। यहां पप्पू यादव ने कोचिंग उद्योग और व्यवस्था पर तीखे सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पटना और बिहार के उभरते कोचिंग संस्थानों की सफलता से घबराकर दिल्ली, कोटा और बेंगलुरु के बड़े “कोचिंग माफिया” यहां के शिक्षकों और संस्थानों को बदनाम करने की गहरी साजिश रच रहे हैं। सांसद बोले- शिक्षक को बनाया जा रहा निशाना पप्पू यादव ने कहा कि बिहार के शिक्षक देश ही नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। लेकिन स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के बजाय उन्हें एक सोची-समझी रणनीति के तहत निशाना बनाया जा रहा है। पप्पू यादव ने देश में बार-बार हो रहे पेपर लीक पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि “देश में 80 से अधिक बार पेपर लीक हो चुके हैं। दिल्ली में बैठकर सरकार के साथ सांठ-गांठ करने वाले असली कोचिंग माफिया ही प्रश्नपत्र तय करते हैं, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।” छात्रों के मानसिक तनाव और सुसाइड पर चिंता सांसद पप्पू यादव ने NEET परीक्षा में हो रही धांधली के कारण छात्रों के बीच बढ़ते मानसिक तनाव का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि हमारे बच्चे इस अव्यवस्था से टूट चुके हैं और आत्महत्या जैसे आत्मघाती कदम उठा रहे हैं। छात्र अपने माता-पिता को पत्र लिखकर कह रहे हैं कि उनमें दोबारा परीक्षा देने की हिम्मत नहीं बची है। शिक्षकों को अपराधियों की तरह पेश करना बंद करें- पप्पू यादव खान सर और रौशन सर का जिक्र करते हुए सांसद ने सोशल मीडिया और बड़े यूट्यूब चैनलों की ओर से चलाए जा रहे दुष्प्रचार की निंदा की। उन्होंने कहा, “गलतियां किसी से भी हो सकती हैं और कानून अपना काम कर रहा है, लेकिन देश के गौरव माने जाने वाले एक शिक्षक को अपराधियों की तरह उनका नामकरण करना । उनके साथ वैसा व्यवहार करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।” पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए पप्पू यादव ने स्पष्ट किया कि यह पूरा विवाद एक प्रायोजित प्रोपेगैंडा है। इसमें बड़े चैनलों के मालिक, बिचौलिए और पूरी व्यवस्था का एक हिस्सा शामिल है, जो पटना के कोचिंग उद्योग को आगे बढ़ने से रोकना चाहता है, क्योंकि यहां की कोचिंग्स पूरे देश और कोटा को टक्कर दे रही हैं। सांसद की छात्रों से अपील- नकारात्मकता से रहें दूर पूर्णिया के कोचिंग पहुंचे पप्पू यादव ने दरोगा बहाली में चयनिति सभी छात्र छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि कि व्यापार और शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए, न कि किसी को गिराने की साजिश होनी चाहिए। उन्होंने बिहार के युवाओं और शिक्षकों के प्रति अपनी एकजुटता दोहराई। आधार सेवा केंद्र का भी किया निरीक्षण दूसरी ओर पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने आज स्थानीय आधार सेवा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र पर पसरी भारी अव्यवस्था, भीषण गर्मी में परेशान हो रहे आम लोगों की बेबसी और बुनियादी सुविधाओं के अभाव को देखकर सांसद का पारा चढ़ गया। उन्होंने मौके से ही आधार के उच्च अधिकारियों को फोन मिलाकर न सिर्फ कड़ी फटकार लगाई, बल्कि व्यवस्था में तत्काल सुधार करने की चेतावनी भी दी। भीषण धूप में कतार में खड़े थे हजारों लोग सांसद पप्पू यादव जब अचानक आधार सेवा केंद्र पहुंचे, तो वहां का नजारा बेहद चिंताजनक था। बिहार की इस भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में हजारों लोग बाहर लंबी कतारों में खड़े अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। इनमें भारी संख्या में महिलाएं, गोद में बच्चे लिए माताएं, बुजुर्ग और युवा शामिल थे। केंद्र के भीतर का हाल भी कुछ अलग नहीं था। अंदर कुल 8 काउंटर थे, लेकिन आवेदकों की भारी भीड़ के कारण वहां पैर रखने तक की जगह नहीं थी। न तो बैठने की सही व्यवस्था थी और न ही इस चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने का कोई साधन। सांसद ने हर काउंटर की जांच की, जनता का दर्द सुन हुए भावुक सांसद ने केंद्र के भीतर जाकर सभी 8 काउंटरों का खुद मुआयना किया। उन्होंने वहां मौजूद आम जनता, खासकर महिलाओं और बुजुर्गों से बातचीत की। लोगों ने सांसद को बताया कि वे सुबह से ही भूखे-प्यासे लाइनों में खड़े हैं, लेकिन उनका काम नहीं हो पा रहा है। बुजुर्गों और महिलाओं की परेशानी देख पप्पू यादव बेहद संवेदनशील नजर आए और उन्होंने केंद्र के कर्मियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। उच्च अधिकारी को फोन कर लगाई फटकार, उठाए गंभीर सवाल निरीक्षण के दौरान ही सांसद पप्पू यादव ने अपने मोबाइल से आधार (UIDAI) के उच्च अधिकारियों को फोन लगाया। उन्होंने बेहद कड़े लहजे में अधिकारी से कहा कि – “इतनी भीषण गर्मी में हजारों लोग बाहर लाइन में खड़े होने को मजबूर हैं। आखिर ये लोग कैसे रहेंगे? तुरंत बाहर वेटिंग एरिया की व्यवस्था कीजिए, टेंट लगवाइए और लोगों के लिए एसी तथा ठंडे पानी का इंतजाम सुनिश्चित कीजिए। सांसद ने बिहार में आधार केंद्रों की भारी कमी का मुद्दा उठाते हुए नीतिगत व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने अधिकारी से फोन पर कहा कि – “पूरे बिहार की आबादी लगभग 13 करोड़ है, और आप कह रहे हैं कि पूरे राज्य में सिर्फ 5 बड़े सेंटर हैं। 13 करोड़ की आबादी के लिए महज 5 सेंटर कैसे काफी हो सकते हैं? इस व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त कीजिए। लड़कियां, महिलाएं, बुजुर्ग और युवा सब परेशान हो रहे हैं, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनता ने सांसद के एक्शन की सराहना की पप्पू यादव के इस औचक निरीक्षण और त्वरित कार्रवाई से वहां मौजूद आम जनता को बड़ी राहत की उम्मीद जगी है। लोगों का कहना है कि आधार कार्ड में सुधार या नया कार्ड बनवाने के लिए उन्हें हफ्तों चक्कर काटने पड़ते हैं। सांसद के इस कड़े रुख के बाद उम्मीद है कि आधार के अधिकारी पूर्णिया केंद्र पर सुविधाओं को बढ़ाएंगे, ताकि लोगों को इस प्रताड़ना से मुक्ति मिल सके। सांसद ने साफ कर दिया है कि अगर जल्द ही आम जनता के लिए छांव, ठंडे पानी और सुचारू व्यवस्था का प्रबंध नहीं किया गया, तो वे इसके खिलाफ आगे का कड़ा रुख अख्तियार करेंगे।
'शिक्षा माफिया शिक्षकों को बदनाम करने की साजिश रच रहे':पप्पू यादव बोले- देश में 80 बार पेपर लीक हुआ; बच्चे सुसाइड कर रहे