शिक्षा, स्वास्थ्य व स्वरोजगार से महिलाएं बनें आत्मनिर्भर

Date:

बोकारो | विश्व महिला दिवस सप्ताह के तहत मंगलवार को चास प्रखंड कार्यालय के सभागार में महिला सशक्तिकरण, समानता और अधिकारों के प्रति जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी चास प्रांजल ढांडा, प्रखंड प्रमुख बेला देवी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास विभाग और जिला प्रशासन बोकारो के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिला मुखिया, महिला पंचायत सदस्य, पंचायत सचिव, आंगनबाड़ी सेविकाएं, सहायिकाएं, स्वयं सहायता समूह की सदस्य, जल सहिया तथा प्रखंड व अंचल के महिला कर्मियों ने भाग लिया। एसडीओ प्रांजल ढांडा ने कहा कि महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना समाज के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सीसीटीवी कैमरों से होगी बोकारो व्यवहार न्यायालय और मुख्य सड़क की निगरानी

मंगलवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार...

वामपंथी ट्रेड यूनियनों का कैंडल मार्च

सिटी रिपोर्टर| बोकारो वामपंथी ट्रेड यूनियनों की ओर से...
Join Us WhatsApp