Tuesday, June 23, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

शिक्षिका पर पति को जान मारने की धमकी का आरोप:हसबैंड ने आरडीडीई से लगाई न्याय की गुहार, अनैतिक संबंध का दावा


सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के तरियामा निवासी राजीव कुमार साह ने अपनी शिक्षिका पत्नी जुली कुमारी के खिलाफ कोशी प्रमंडल के क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक (आरडीडीई) से शिकायत की है। राजीव ने अपनी पत्नी पर जान से मारने की धमकी देने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। जुली कुमारी वर्तमान में सहरसा के राजकीय बालिका +2 विद्यालय में कार्यरत हैं। 2010 में हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी शादी आरडीडीई कार्यालय को सौंपे गए आवेदन में राजीव कुमार साह ने बताया कि उनकी शादी 1 अप्रैल 2010 को हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। उनके अनुसार, शादी के समय उनकी पत्नी इंटरमीडिएट पास थीं। राजीव ने दावा किया कि उन्होंने अपनी पत्नी की आगे की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाया और उन्हें शिक्षिका बनने में सहयोग किया। नौकरी मिलने के बाद कुछ वर्षों तक उनका पारिवारिक जीवन सामान्य रहा। अनैतिक संबंध के विरोध पर मारपीट शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि पत्नी की मधुबनी में पदस्थापना के दौरान उनके कुछ लोगों के साथ अनैतिक संबंध बन गए। राजीव का दावा है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो उन्हें प्रताड़ित किया गया और जान से मारने की धमकी देकर घर से अलग कर दिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले से संबंधित कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिन्हें उन्होंने साक्ष्य के रूप में सुरक्षित रखा है। पत्नी दोनों बेटों को अपने साथ रखती राजीव कुमार साह ने यह भी आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी दोनों बेटों को अपने साथ रखती हैं और उन्हें बच्चों से मिलने नहीं देतीं। उनके अनुसार, बच्चों से मिलने का प्रयास करने पर उन्हें अपमानित और प्रताड़ित किया जाता है। उन्होंने अपनी पत्नी के वर्तमान कार्यस्थल पर भी उनके आचरण को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित पति ने कहा कि कोर्ट में डिवोर्स भी फाइल उसने कर रखा है। अपने आवेदन में राजीव ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने पर संबंधित शिक्षिका के विरुद्ध विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने अपनी सुरक्षा और बच्चों से मिलने के अधिकार की भी गुहार लगाई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles