Wednesday, September 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

शिवहर थाने में SP का औचक निरीक्षण:लंबित मामलों के अनुसंधान-गश्ती व्यवस्था का लिया जायजा, गश्ती वाहनों की भी जांच की


शिवहर के पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को शिवहर थाने का अचानक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण जिले में अपराध रोकने और कानून-व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए किया गया। एसपी के अचानक पहुंचने से पुलिसकर्मियों में हलचल मच गई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने की कार्यप्रणाली, रिकॉर्ड के रखरखाव और लंबित मामलों की जांच की बारीकी से समीक्षा की। पुलिस अधीक्षक ने थाना दैनिकी, हाजत, मालखाना, वायरलेस, CCTNS प्रणाली और सिरिस्ता कार्यों को भी देखा। उन्होंने विभिन्न लंबित मामलों की जांच की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान संबंधित पुलिस अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए गए। अपराध रोकने की व्यवस्था के बारे में ली जानकारी निरीक्षण के दौरान थाना क्षेत्र में तैनात गश्ती वाहनों की भी जांच की गई। एसपी ने गश्ती दल की सक्रियता, क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी और अपराध रोकने की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को क्षेत्र में नियमित और असरदार गश्त सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ने थाने और गश्त में तैनात पुलिस अधिकारियों को अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने, लंबित मामलों को जल्दी निपटाने और आम लोगों की शिकायतों पर संवेदनशीलता से कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने साफ किया कि थाना स्तर पर कार्यप्रणाली, जांच और गश्ती व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles