Tuesday, June 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

शिवहर मंडल जेल का निरीक्षण, बंदी वार्डों की जांच:अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए


शिवहर मंडल कारा में शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने औचक निरीक्षण और सघन तलाशी अभियान चलाया। यह कार्रवाई प्रभारी जिला पदाधिकारी सह एडीएम श्री मेधावी की अध्यक्षता में की गई। तलाशी अभियान दोपहर 12:30 बजे शुरू होकर 1:45 बजे तक चला। इस दौरान कारागार के सभी बंदी वार्डों और अन्य हिस्सों की गहन जांच की गई। अभियान में ओएसडी संदीप कुमार, एसडीपीओ सुशील कुमार, एसडीएम अविनाश कुणाल सहित 26 जिला बल के जवान और एक सब-इंस्पेक्टर शामिल थे। कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई निरीक्षण के दौरान पूरे जेल परिसर की बारीकी से जांच की गई, लेकिन कहीं से भी कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार की औचक तलाशी का मुख्य उद्देश्य कारागार में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना और किसी भी अवैध गतिविधि पर अंकुश लगाना है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कारागार में अनुशासन और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे निरीक्षण नियमित रूप से जारी रहेंगे। जेल अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि सभी बंदी वार्डों की जांच की गई और स्थिति सामान्य पाई गई। उन्होंने इसे सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles