शिवहर जिले के एक गांव में डेढ़ साल की बच्ची से कथित बलात्कार का मामला सामने आया है। शिवहर पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की त्वरित जांच और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार बच्ची की हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहां उसका चिकित्सीय उपचार जारी है। घटनास्थल पर पुलिस टीम लगातार जांच कर रही
घटनास्थल पर पुलिस टीम लगातार जांच कर रही है। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम भी साक्ष्य जुटाने और परीक्षण के लिए मौके पर मौजूद है। अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल से प्राप्त साक्ष्यों, मेडिकल रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने समुदाय से अफवाहों पर ध्यान न देने और पीड़िता की पहचान सार्वजनिक न करने की अपील की है।
