Tuesday, July 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

शिवहर में नशे के कारोबार पर सख्ती:मेडिकल स्टोरों की होगी औचक जांच, स्कूलों के पास हटेंगी दुकानें, ड्रग नेटवर्क पर भी कार्रवाई


शिवहर में ड्रग्स और मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध बिक्री तथा युवाओं को नशे से बचाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। मंगलवार को जिलाधिकारी प्रतिमा रानी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय निगरानी समिति (NCORD) की बैठक हुई, जिसमें नशे के खिलाफ व्यापक अभियान चलाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नशीले पदार्थों के अवैध कारोबारियों और प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। औचक जांच करने का निर्देश दिया गया
बैठक में जिला औषधि निरीक्षक को सभी मेडिकल स्टोरों की नियमित और औचक जांच करने का निर्देश दिया गया। बिना डॉक्टर के पर्चे के प्रतिबंधित या नशीली दवाएं बेचते पाए जाने पर संबंधित दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने के साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस और मद्यनिषेध विभाग को जिले में नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री के संभावित हॉटस्पॉट चिह्नित कर त्वरित छापेमारी करने और सूचना तंत्र को मजबूत करने का निर्देश मिला। युवाओं और छात्रों को नशे से दूर रखने पर विशेष जोर दिया गया। इसके तहत स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थानों में जागरूकता अभियान व सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। शिक्षण संस्थानों के 50 मीटर के दायरे को नशामुक्त क्षेत्र बनाने के लिए वहां मौजूद गुमटी और दुकानों को हटाने का भी निर्देश दिया गया है। नेटवर्क की जांच करने के निर्देश दिए गए
बैठक में नशे के डिजिटल नेटवर्क पर भी गंभीर चर्चा हुई। NDPS एक्ट के मामलों में प्रभावी अभियोजन के साथ कार्टेल की पहचान कर उनके वित्तीय नेटवर्क की जांच करने के निर्देश दिए गए। डार्कनेट, क्रिप्टो और सोशल मीडिया के माध्यम से संचालित नशीले पदार्थों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए एक विशेष सेल गठित करने की दिशा में भी निर्देश जारी किए गए हैं। बैठक में अपर समाहर्त्ता, एसडीओ, एसडीपीओ सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles