शिवहर में बुधवार को पुलिस लाइन में प्रशिक्षु आरक्षियों का दीक्षांत परेड समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान प्रशिक्षण पूरा करने वाले 208 आरक्षियों ने राष्ट्र सेवा, संविधान की रक्षा और कर्तव्यों के ईमानदारीपूर्वक निर्वहन की शपथ ली। समारोह में पुलिस उपमहानिरीक्षक (तिरहुत क्षेत्र) चंदन कुशवाहा, जिलाधिकारी प्रतिभा रानी और पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने परेड की सलामी ली। उन्होंने नव आरक्षियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जनता की सेवा करने का किया आह्वान इस अवसर पर एडीएम मेधावी, अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुणाल, मुख्यालय डीएसपी सुनील कुमार सिंह और यातायात डीएसपी भाई भरत कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रशिक्षु आरक्षियों के परिजन भी समारोह में शामिल हुए। डीआईजी चंदन कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि दीक्षांत परेड केवल प्रशिक्षण की समाप्ति नहीं, बल्कि देश सेवा के नए दायित्व की शुरुआत है। उन्होंने नव आरक्षियों से अनुशासन, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ जनता की सेवा करने का आह्वान किया। दीक्षांत समारोह के दौरान जवानों ने मार्च पास्ट, ड्रिल और विभिन्न कौशलों का प्रदर्शन किया। प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षु आरक्षियों को सम्मानित भी किया गया। प्रशिक्षण अवधि में जवानों को शारीरिक दक्षता, शस्त्र संचालन, आत्मरक्षा, साइबर अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था से जुड़ी चुनौतियों से निपटने का प्रशिक्षण दिया गया। नव आरक्षियों ने अपने प्रदर्शन से अपनी क्षमता और तैयारियों का परिचय दिया।
शिवहर में 208 पुलिस जवानों का दीक्षांत समारोह:मार्च पास्ट-ड्रिल का किया प्रदर्शन, राष्ट्र सेवा और संविधान की रक्षा की ली शपथ