Monday, August 3, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

शिवहर रोजगार मेले में 25 कंपनियां पहुंचीं:350 युवाओं ने लिया हिस्सा, 120 शॉर्टलिस्ट, AI सीखने की सलाह


शिवहर में भारी बारिश के बावजूद युवाओं में रोजगार के प्रति उत्साह देखा गया। स्थानीय गांधी भवन में एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग (श्रम संसाधन विभाग), बिहार सरकार के तत्वावधान में जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर, शिवहर द्वारा आयोजित इस मेले में निजी क्षेत्र की 25 कंपनियों ने हिस्सा लिया। इन कंपनियों ने लगभग 2,100 रिक्त पदों के लिए आवेदन स्वीकार किए। मेले में आए लगभग 350 युवाओं में से 120 अभ्यर्थियों को विभिन्न कंपनियों द्वारा शॉर्टलिस्ट किया गया। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के महत्व पर जोर दिया
कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना है। उन्होंने युवाओं को अपनी योग्यता, रुचि और कौशल के अनुसार करियर चुनने और बदलते समय के साथ खुद को लगातार अपडेट रखने की सलाह दी। जिलाधिकारी ने आधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने युवाओं से नई भाषाएं सीखने, AI और अन्य आधुनिक तकनीकी उपकरणों का उपयोग कर अपने कौशल को मजबूत करने का आह्वान किया। स्टार्टअप की ओर बढ़ने के लिए भी प्रेरित किया
डीएम ने युवाओं को केवल नौकरी तक सीमित न रहकर कौशल विकास, इंटर्नशिप और व्यावहारिक अनुभव के माध्यम से स्वरोजगार और स्टार्टअप की ओर बढ़ने के लिए भी प्रेरित किया। मेले में अभ्यर्थियों का पंजीकरण और चयन प्रक्रिया बिहार रोजगार सेतु पोर्टल के माध्यम से संचालित की गई। जिला नियोजन पदाधिकारी ने नियोजकों से पोर्टल पर पंजीकरण कर रिक्तियों को प्रकाशित करने और इसी माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन करने की अपील की। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी, सरल और प्रभावी बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को जिला नियोजनालय द्वारा संचालित विभिन्न रोजगारोन्मुखी योजनाओं, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। भविष्य में आयोजित होने वाले रोजगार मेलों में अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की भी अपील की गई।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles