Friday, April 24, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

शिविर में 90 से अधिक लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

सरायकेला | आयुष चिकित्सा विभाग की ओर से जगन्नाथपुर पंचायत सचिवालय परिसर में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उ‌द्घाटन प्रभारी मुखिया रिंटू देवी ने फीता काटकर किया। शिविर में पहुंचे 90 से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच कर दवा दी गई। गम्हरिया की सीएचओ डॉ प्रभा रानी महतो ने बताया कि विभाग समय समय पर नियमित रूप से पूरे जिले में स्वास्थ्य जांच करता है। इस दौरान लोगों को बीमारियों से बचाव की जानकारी दी गई। योग प्रशिक्षक अभिषेक राउत व रासमणि महतो ने योगाभ्यास भी कराया। जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ पूनम, डीपीएम आयुष डॉ अलीप मिश्रा ने शिविर का औचक निरीक्षण किया। मालूम हो कि शिविर को सफल बनाने में डॉ प्रभा रानी महतो, योगा प्रशिक्षक अभिषेक राउत, राजमणि महतो, ऊषा कुमारी आदि का योगदान रहा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles