Tuesday, September 15, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

शुभेंदु अधिकारी का अल्पसंख्यक वोटरों को अल्टीमेटम

Suvendu Adhikari Ultimatum: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव से पहले अल्पसंख्यक मतदाताओं को अल्टीमेटम दे दिया है. मंगलवार को शुभेंदु अधिकारी ने भाजपा उम्मीदवार हसीरानी रथ के नामांकन के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा- अल्पसंख्यक हमें वोट नहीं देते. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को भी ये लोग वोट नहीं देते. यहां बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग आये हुए भी हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा- नंदीग्राम और रेजीनगर के अल्पसंख्यक वोटर से मैं अपील करना चाहता हूं. आपके पास एक मौका आया है. आपको बताना होगा कि आप सरकार के साथ हैं या नहीं. उसके साथ मिलकर काम करना चाहते हैं या नहीं. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा- इस परीक्षा में आपको पास होना है या फेल, यह फैसला मैं आप पर छोड़ता हूं. पूर्व मेदिनीपुर जिले की नंदीग्राम और मुर्शिदाबाद की रेजीनगर सीट पर बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक मतदाता हैं, तो परिणाम को प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं.

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल उपचुनाव : नंदीग्राम से चंद्रनाथ रथ की मां हसीरानी और रेजीनगर से सखाराव सरकार भाजपा उम्मीदवार

जनसभा को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि नंदीग्राम विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार हसीरानी रथ रिकॉर्ड वोट से जीतेंगी. उन्होंने नंदीग्राम के लोगों को आश्वस्त किया कि उन्होंने जो भी वादे किये हैं, सभी पूरे होंगे. सीएम ने कहा- नंदीग्राम की जनता से मैंने चुनाव से पहले जो भी वादे किये थे, उन्हें पूरा करना मेरी जिम्मेदारी है. मैं उसे पूरा करूंगा. आपको विचलित होने की कतई जरूरत नहीं है. ममता बनर्जी सरकार में लोगों को जितनी सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है, लोगों को वो सारे लाभ आगे भी मिलते रहेंगे. उससे ज्यादा मिलेगा.

ये भी पढ़ें: हल्दिया में बोले शुभेंदु अधिकारी- नंदीग्राम उपचुनाव में रिकॉर्ड अंतर से जीतेगी भाजपा

नंदीग्राम शुभेंदु अधिकारी का गढ़ माना जाता है. वर्ष 2021 के बंगाल विधानसभा चुनाव में उन्होंने नंदीग्राम विधानसभा सीट पर तत्कालीन मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी को कड़े मुकाबले में 1,956 वोटों से हराया था. वर्ष 2026 में शुभेंदु ने अभिषेक बनर्जी के पूरी ताकत लगा देने के बावजूद तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी पवित्र कर को करीब 10 हजार के अंतर से पराजित किया. उन्होंने कहा कि इस बार के उपचुनाव में भाजपा की ऐसी जीत होगी, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी.

ये भी पढ़ें: कौन हैं संचिता प्रधान दे? ममता बनर्जी ने शुभेंदु अधिकारी के गढ़ नंदीग्राम से बनाया टीएमसी का उम्मीदवार

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles