Thursday, October 22, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

शुभेंदु अधिकारी का निर्देश- विसर्जन के दौरान सिर्फ सनातनी ही छुएंगे मां दुर्गा की प्रतिमा को, सुरक्षा में BSF-NDRF तैनात

विजयादशमी के अवसर पर हुगली नदी के बाबूघाट पर प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों की समीक्षा करने पहुंचे पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कुछ निर्देश जारी किये. मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा (हुगली) नदी में विसर्जन के दौरान केवल ‘सनातन धर्म’ को मानने वाले लोग ही मां दुर्गा की प्रतिमाओं को स्पर्श करेंगे. ऐसे ही लोग जल में मां की प्रतिमा लेकर जायेंगे.

अनुष्ठानों की शुद्धता और पवित्रता जरूरी : सीएम

कोलकाता पुलिस आयुक्त अजय कुमार नंद और कोलकाता नगर निगम (KMC) की आयुक्त स्मिता पांडे की उपस्थिति में मुख्यमंत्री ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठानों की शुद्धता और पवित्रता बनाये रखने के लिए यह कदम उठाया गया है. इसमें कोई सांप्रदायिक दृष्टिकोण नहीं है.

हजारों साल पुरानी परंपरा और शास्त्रों का पालन जरूरी : शुभेंदु

बाबूघाट पर सुरक्षा और विसर्जन प्रक्रिया का जायजा लेते हुए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा- मैंने पुलिस आयुक्त को निर्देश दिया है कि हुगली नदी में प्रतिमाओं को ले जाने वाले कर्मियों का सत्यापन किया जाये. केवल सनातन धर्म का पालन करने वाले लोग ही प्रतिमाओं को छुएंगे. इसमें किसी तरह का सांप्रदायिक कोण नहीं है. दुर्गा पूजा भले बड़ा उत्सव है, लेकिन मूल रूप से यह एक पवित्र धार्मिक अनुष्ठान है. विसर्जन की मर्यादा बनाये रखने के लिए हमें शास्त्रों और सदियों पुरानी परंपराओं का पालन करना ही होगा.

ये भी पढ़ें: चोरबागान त्रासदी के बाद सरकार अलर्ट, 4 शहरों में 18 IPS को विसर्जन की कमान, कोलकाता में 12 अफसर तैनात

क्रेन की जगह ट्रॉली, सुरक्षा में NDRF-BSF

कोलकाता के चोरबागान सावर्जनीन दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ में 19 श्रद्धालुओं की मौत के बाद पश्चिम बंगाल सरकार विसर्जन के दौरान किसी भी खतरे से बचने के लिए अत्याधुनिक और सुरक्षित तरीके अपना रही है. जनभावनाओं और शिकायतों को ध्यान में रखते हुए इस बार प्रतिमाओं को पानी में उतारने के लिए क्रेन की बजाय ट्रॉली सिस्टम की व्यवस्था की गयी है.

इच्छामती नदी में BSF और लाइफ जैकेट अनिवार्य

भारत-बांग्लादेश सीमा पर उत्तर 24 परगना जिले के टाकी में इच्छामती नदी पर विसर्जन देखने के लिए जुटने वाली लगभग 200 छोटी नावों (डिंगी) की सुरक्षा पर मुख्यमंत्री ने चिंता जतायी. उन्होंने बताया कि वहां सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सीमा सुरक्षा बल (BSF) को तैनात किया गया है. एक कैबिनेट मंत्री को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गयी है. बरासात रेंज के डीआईजी (DIG) खुद कमान संभाल रहे हैं. नाव चालकों व यात्रियों के लिए लाइफ जैकेट अनिवार्य कर दी गयी है.

ये भी पढ़ें: चोरबागान भगदड़ से ठीक पहले ‘पंडाल ढह रहा है’ की अफवाह फैलाने वाले की तलाश, 13 CCTV के फुटेज खंगाल रही पुलिस

नाव से होगा हावड़ा के घाटों का निरीक्षण

बाबूघाट के बाद मुख्यमंत्री ने स्वयं नाव में सवार होकर हुगली नदी से हावड़ा की ओर विसर्जन घाटों का निरीक्षण किया.

4 शहरों में 24 घंटे तैनात रहेंगे 18 IPS

विसर्जन प्रक्रिया 24 अक्टूबर तक सुचारु रूप से चलाने के लिए राज्य के 4 बड़े पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्रों में 18 आईपीएस अधिकारियों की रोस्टर ड्यूटी जारी है. कोलकाता में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 12 अधिकारी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे.

ये भी पढ़ें: कोलकाता में बोले शुभेंदु अधिकारी- सनातन परंपरा के जीवंत प्रतीक हैं नवरात्रि और दुर्गा पूजा

कोलकाता में तैनात 12 IPS अधिकारी

  1. गौरव शर्मा (21 और 23 अक्टूबर को ड्यूटी करेंगे)
  2. सोमा दास मित्रा (21 और 23 अक्टूबर को ड्यूटी करेंगे)
  3. रशीद मुनीर खान (21 और 23 अक्टूबर को ड्यूटी करेंगे)
  4. आकाश मगरिया (21 और 23 अक्टूबर को ड्यूटी करेंगे)
  5. सुरेश कुमार चाडीवे (21 और 23 अक्टूबर को ड्यूटी करेंगे)
  6. धृतिमान सरकार (21 और 23 अक्टूबर को ड्यूटी करेंगे)
  7. प्रवीण कुमार त्रिपाठी (22 और 24 अक्टूबर को ड्यूटी करेंगे)
  8. इमरान वहाब (22 और 24 अक्टूबर को ड्यूटी करेंगे)
  9. शीश राम झाझरिया (22 और 24 अक्टूबर को ड्यूटी करेंगे)
  10. सौम्य रॉय (22 और 24 अक्टूबर को ड्यूटी करेंगे)
  11. पारिजात विश्वास (22 और 24 अक्टूबर को ड्यूटी करेंगे)
  12. सिद्धार्थ धापोला (22 और 24 अक्टूबर को ड्यूटी करेंगे)

हावड़ा में 2 IPS की तैनाती

  1. इंद्र चक्रवर्ती (21 और 23 अक्टूबर)
  2. अवारू रवींद्रनाथ (22 और 24 अक्टूबर)

ये भी पढ़ें: कांथी में बोले शुभेंदु अधिकारी- भारत में बांग्लादेश जैसी अशांति फैलाना चाहते हैं कम्युनिस्ट

बैरकपुर व चंदननगर में 4 IPS अफसर

  1. पलाश चंद्र ढाली
  2. द्युतिमान भट्टाचार्य
  3. अभिजीत बनर्जी
  4. संदीप मंडल

24 अक्टूबर से ही नदियों की सफाई का अभियान

24 अक्टूबर को विसर्जन पूरा होते ही कोलकाता नगर निगम, पोर्ट ट्रस्ट और आपदा प्रबंधन विभाग के सहयोग से नदियों की सफाई का अभियान चलाया जायेगा.

The post शुभेंदु अधिकारी का निर्देश- विसर्जन के दौरान सिर्फ सनातनी ही छुएंगे मां दुर्गा की प्रतिमा को, सुरक्षा में BSF-NDRF तैनात appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles