Sunday, October 18, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

शुभेंदु अधिकारी ने भवानी भवन में की हाई-लेवल मीटिंग, कोलकाता के बड़े पूजा पंडालों में प्रवेश पर रोक

Kolkata Durga Puja Security Meeting Bhabani Bhavan: उत्तर कोलकाता के चोरबागान सर्वजनीन दुर्गा पूजा पंडाल में हादसे के बाद पश्चिम बंगाल सरकार और प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है. दुर्गा पूजा के शेष 4 दिनों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, भीड़ प्रबंधन और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सख्त नियंत्रण के लिए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को राज्य पुलिस मुख्यालय ‘भवानी भवन’ में उच्चस्तरीय आपात बैठक की. इस समीक्षा बैठक में पुलिस महानिदेशक (डीजी) समेत गृह व पुलिस विभाग के शीर्ष प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे.

सभी जिलों के डीएम, सीपी और एसपी के साथ वर्चुअल मीटिंग

भवानी भवन में बैठक के दौरान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी जिलों के जिलाधिकारियों (DM), पुलिस आयुक्तों (CP), जिला पुलिस अधीक्षकों (SP) और आपदा प्रबंधन विभाग के सचिवों के साथ सीधी बातचीत की.

  • मुख्यमंत्री ने पूजा के शेष दिनों (अष्टमी, नवमी और दशमी) के दौरान उमड़ने वाली भारी भीड़ का अनुमान लगाते हुए सभी जिलों में सुरक्षा इंतजामों की बिंदुवार समीक्षा की.
  • राहत और बचाव कार्यों को बिना किसी देरी के लागू करने के लिए जिला प्रशासन, स्थानीय पुलिस और आपदा प्रबंधन बल (SDRF/NDRF) के बीच रियल-टाइम कोऑर्डिनेशन बनाने के निर्देश दिये.
  • आपदा प्रबंधन टीमों को 24 घंटे अलर्ट पर रहने और किसी भी अप्रिय स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने का हुक्म जारी किया.

ये भी पढ़ें: कोलकाता भगदड़ पर एक्शन में शुभेंदु अधिकारी: हाई-लेवल जांच कमेटी, 25 लाख रुपए मुआवजा और सरकारी नौकरी का ऐलान

चर्चित व बड़े पूजा पंडालों में दर्शकों के प्रवेश पर रोक

चोरबागान त्रासदी से सबक लेते हुए और सुरक्षा जोखिमों को देखते हुए राज्य प्रशासन ने कोलकाता के कई प्रमुख और अत्यधिक लोकप्रिय पूजा पंडालों में दर्शकों के प्रवेश पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है. जिन बड़े पंडालों में प्रवेश पर रोक लगी है, उसमें कुछ प्रमुख पंडालों की लिस्ट यहां देखें.

  • टाला प्रत्यय (Tala Pratyay): उत्तर कोलकाता के इस भव्य पंडाल में भीड़ के दबाव को देखते हुए प्रवेश बंद किया गया है.
  • चेतला अग्रणी (Chetla Agrani): दक्षिण कोलकाता के इस चर्चित पूजा पंडाल को भी एहतियातन दर्शकों के लिए बंद कर दिया गया है.
  • अलीपुर सार्वजनीन (Alipore Sarbojanin): यहां भी सुरक्षा मानकों के तहत आम दर्शकों की एंट्री फिलहाल रोक दी गयी है.
  • एलेन पार्क, पार्क स्ट्रीट (Allen Park, Park Street): एलेन पार्क में इस वर्ष भाजपा नेता शंकुदेव पांडा द्वारा पहली बार आयोजित की जा रही दुर्गा पूजा में भी दर्शकों के प्रवेश पर रोक लगाने का फैसला हुआ है.

ये भी पढ़ें: कोलकाता भगदड़ में बिहार के 2 लोगों की मौत, मुजफ्फरपुर के हैं अभिषेक श्रीवास्तव और अयांश कुमार श्रीवास्तव

The post शुभेंदु अधिकारी ने भवानी भवन में की हाई-लेवल मीटिंग, कोलकाता के बड़े पूजा पंडालों में प्रवेश पर रोक appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles