Tuesday, August 4, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

शेखपुरा में जन सुराज कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न:बांकीपुर उपचुनाव में जीत पर बांटी मिठाई, गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं


शेखपुरा में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज पार्टी की जीत के बाद शेखपुरा में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। जन सुराज पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मोहम्मद कयूम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चांदनी चौक के समीप एक-दूसरे को गुलाल लगाकर जीत की बधाई दी। इस दौरान मिठाइयां बांटी गईं और आतिशबाजी भी की गई। इस अवसर पर मोहम्मद कयूम ने कहा कि जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के नेतृत्व में पार्टी ने एक मजबूत राजनीतिक संदेश दिया है। उन्होंने दावा किया कि बांकीपुर की जनता ने बड़े-बड़े दिग्गज नेताओं को नकारते हुए बदलाव के पक्ष में मतदान किया है। कयूम ने इस जीत को केवल प्रशांत किशोर की नहीं, बल्कि जन सुराज के प्रत्येक कार्यकर्ता और समर्थक की जीत बताया। उन्होंने बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया। कयूम ने कहा कि मतदाताओं ने यह साबित कर दिया है कि लोकतंत्र में अंतिम निर्णय जनता का होता है। जनता ऐसे जनप्रतिनिधि को चुनना चाहती है जो उनके बीच रहकर क्षेत्र के विकास के लिए काम करे। उन्होंने आगे कहा कि बिहार में मतदाता अब पहले से अधिक जागरूक हो चुके हैं और भविष्य में विकास एवं जनहित के मुद्दों पर मतदान करेंगे। कयूम ने विश्वास जताया कि आने वाले चुनावों में भी जन सुराज पार्टी को जनता का व्यापक समर्थन मिलेगा। इस जश्न में पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उन्होंने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर जीत की शुभकामनाएं दीं और मिठाइयां बांटीं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles