Saturday, June 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

शेखपुरा में शादी के लिए LPG सप्लाई शुरू:58 परिवारों को 145 सिलेंडर मिले, 73 में से बाकी प्रक्रिया में, प्रशासन ने कमी से किया इनकार


शेखपुरा में शादी-ब्याह के कार्यक्रमों में रसोई गैस की किल्लत को दूर करने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। वैश्विक पेट्रोलियम पदार्थों के संकट के बावजूद, प्रशासन ने अब तक 58 परिवारों को 145 वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराए हैं। शेष आवेदकों को भी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी है। इस संबंध में सोमवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी समरेंद्र कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नए नियमों के तहत, जिले में 73 लोगों ने अनुमंडल कार्यालय में शादी-ब्याह के लिए गैस प्राप्त करने हेतु आवेदन किया था। इनमें से 58 आवेदनों का निपटारा करते हुए 145 गैस सिलेंडर लोगों को दिए जा चुके हैं। गैस के लिए अपना निबंधन कराने का निर्देश दिया
गैस आपूर्ति में उत्पन्न समस्याओं के मद्देनजर, जिला प्रशासन ने सभी रसोइया और कैटरर्स को वाणिज्यिक गैस के लिए अपना निबंधन कराने का निर्देश दिया है। साथ ही, संबंधित पेट्रोलियम कंपनियों को भी आवेदनों पर 5 से 7 दिनों के भीतर निबंधन सुनिश्चित करने को कहा गया है। शादी-ब्याह के लिए गैस सिलेंडर प्राप्त करने हेतु संबंधित व्यक्ति को शादी के कार्ड के साथ वाणिज्यिक गैस की आपूर्ति के लिए अनुमंडल कार्यालय में आवेदन देना होगा। आवेदन में गैस की आवश्यकता और उसमें शामिल अतिथियों की संख्या का विस्तार से वर्णन करना अनिवार्य है। उपलब्धता के आधार पर उन्हें सिलेंडर की आपूर्ति की जाएगी
अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा आवेदन का आकलन किया जाएगा और मांग के अनुसार तथा गैस की उपलब्धता के आधार पर उन्हें सिलेंडर की आपूर्ति की जाएगी। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने यह भी बताया कि जिले में एलपीजी गैस, पेट्रोल और डीजल जैसे पेट्रोलियम पदार्थों की कोई कमी नहीं है। पेट्रोलियम कंपनी के सेल्स ऑफिसर के साथ प्रतिदिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विचार-विमर्श कर आपूर्ति सुनिश्चित कराई जा रही है। सभी उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी के माध्यम से गैस की आपूर्ति की जा रही है, जिसका प्रदर्शन संबंधित एजेंसी द्वारा किया जा रहा है। 11 गैस एजेंसी के पास 2535 गैस सिलेंडर उपलब्ध
जिले के सभी सरकारी संस्थानों अस्पताल जीविका के रसोई स्कूल आदि को भी नियमित तौर पर आकलन करते हुए गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज भी जिले के 11 गैस एजेंसी के पास 2535 गैस सिलेंडर उपलब्ध है। जिले के किसी भी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। उन्होंने मीडिया के माध्यम से सभी लोगों को गैस पेट्रोल और डीजल के संबंध में किसी भी प्रकार के भ्रामक सूचना से बचने की सलाह दी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles