Friday, June 5, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

शेखपुरा में स्वर्ण व्यवसायी से 18 लाख के जेवर लूटे:घात लगाए 6 बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर धमकाया,दुकान से लौट रहे थे घर;फरार


शेखपुरा में शुक्रवार देर शाम अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी को निशाना बनाते हुए करीब 18 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। 2 बाइक पर सवार छह हथियारबंद बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। देखें,मौके से आई तस्वीरें… सिलसिलेवार पढ़ें,पूरा मामला… वीआईपी रोड स्थित आवास लौट रहे थे जानकारी के अनुसार, अरियरी प्रखंड मुख्यालय फरपर स्थित लक्ष्मी मार्केट के स्वर्ण व्यवसायी अभिषेक वर्मा अपनी दुकान बंद कर बाइक से शेखपुरा शहर के वीआईपी रोड स्थित आवास लौट रहे थे। उनके पास एक थैले में करीब 60 ग्राम सोना और तीन किलो चांदी के जेवरात थे, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 18 लाख रुपये बताई जा रही है। गन प्वाइंट पर जेवरात से भरा थैला छीना रास्ते में शेखपुरा-महुली मुख्य सड़क पर अरियरी थाना क्षेत्र के नवीननगर ककरार स्थित आहर के पास, एक बंद चिप्स मिक्सिंग प्लांट के समीप पहले से घात लगाए अपराधियों ने उनकी बाइक रोक ली। बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर उन्हें धमकाया और जेवरात से भरा थैला छीन लिया। इसके बाद सभी अपराधी शेखपुरा की ओर फरार हो गए। थानाध्यक्ष बोले- मामले की जांच की जा रही घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अरियरी थाना सहित आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और अपराधियों की तलाश में अभियान शुरू कर दिया। थाना अध्यक्ष अखिलेश सिंह, पुलिस सब इंस्पेक्टर अमित कुमार तथा डीआईयू टीम प्रभारी अवधेश कुमार के नेतृत्व में विभिन्न मार्गों पर बैरिकेडिंग कर सघन वाहन जांच और छापेमारी की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही पुलिस पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक इस मामले में किसी अपराधी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना में शामिल बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles