बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को शेखपुरा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने 50 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का रिमोट दबाकर शिलान्यास और उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने बक्सर से भागलपुर तक शेखपुरा होते हुए फोरलेन सड़क बनाने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ‘समृद्ध बिहार’ के संकल्प को आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार लोगों की मूलभूत समस्याओं के समाधान और राज्य में कानून का राज स्थापित करने में जुटी है। मुख्यमंत्री ने असामाजिक तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा कि पुलिस ऐसे लोगों को 48 घंटे के भीतर जवाब देगी। सहयोग शिविर से जुड़ी तस्वीरें देखिए… सभी प्रखंडों में मॉडल स्कूल बनाने की जानकारी दी सम्राट चौधरी ने सरकार के सात निश्चय के तीसरे चरण के तहत सभी प्रखंडों में मॉडल स्कूल बनाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ये स्कूल इतने बेहतर होंगे कि राजनेता और सरकारी अधिकारी भी अपने बच्चों को यहीं पढ़ाना चाहेंगे। मुख्यमंत्री ने ज्ञान को समृद्धि का एकमात्र रास्ता बताया। उन्होंने बताया कि सरकार हर घर तक बिजली पहुंचा रही है। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत मुफ्त बिजली दी जा रही है और सरकार 125 यूनिट तक का बिजली बिल माफ कर रही है। बरबीघा विधायक कुमार पुष्पंजय की मांग पर मुख्यमंत्री ने जिले में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि अगली बार वे स्वयं इस मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करने आएंगे। मरीजों को रेफर करने की प्रथा पर पूरी तरह रोक लगाई जाएगी स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधारों पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि अनुमंडल और जिला अस्पतालों से मरीजों को रेफर करने की प्रथा पर पूरी तरह रोक लगाई जाएगी। 15 अगस्त के बाद सामान्य बीमारियों वाले मरीजों को रेफर करने पर संबंधित डॉक्टरों की जवाबदेही तय की जाएगी और कार्रवाई होगी। गंभीर प्रकृति के बीमारी से ग्रसित लोगों को भी रेफर करने के पहले डॉक्टर को लिखित रूप में विशेष कारण उल्लेखित करना होगा। उन्होंने बताया कि आम लोगों के जीवन आसान करने के साथ-साथ सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी लगातार कार्य कर रही है। सभी महिला शिक्षक अपने पंचायत में कार्यरत रहेगी सरकार के नीति के अनुसार अब सभी महिला शिक्षक अपने पंचायत में कार्यरत रहेगी। जबकि पुरुष शिक्षकों का तबादला उनके प्रखंड क्षेत्र में किया जा रहा है। जून से यह व्यवस्था पूरी तरह लागू हो जाएगी जिससे सभी के कार्य करने में आसानी होगी और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट सैटलाइट टाउन बेसन की योजना के तहत शेखपुरा और बरबीघा के बीच भी सेटेलाइट्स टाउनशिप बनाने की घोषणा की उन्होंने बताया कि फिलहाल यह योजना राज्य के 11 जिलों में शुरू होने जा रही है। अगले साल यहां भी इस योजना को धरातल पर लाने का काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लोगों के जीवन को आसान करने के लिए सरकार द्वारा बक्सर से लेकर शेखपुरा होते हुए भागलपुर तक एक फोरलेन सड़क बनाने की योजना भी सरकार ने तैयार कर रखी है। सुधा के दूध उत्पादन बिक्री केंद्र खोले गए उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कृषि रोड मैप की याद करते हुए कहां की उनकी सरकार भी इस काम को आगे बढ़ाने में लगी हुई है। कृषि रोड मैप के तहत लोगों को सभी सुविधाएं पहुंचाने के साथ-साथ उन्होंने 25 लाख लोगों को गाय पालन और दूध उत्पादन से जोड़ने की योजना की घोषणा की बताया कि अभी उनकी सरकार द्वारा राज्य के सभी प्रखंडों में सुधा के दूध उत्पादन बिक्री केंद्र खोले गए हैं। इसके अलावा लोगों के दूध संग्रह केंद्र भी सभी जगह उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि शेखपुरा और उसके आसपास के जिला सब्जी और प्याज उत्पादक जिला हैं। इसलिए यहां के किसानों के आमदनी को दोगुना करने के लिए सब्जी के बाजार तलासने की का निर्देश भी अधिकारियों को दिया गया है। ”बैंक खातों में राशि भेजने का काम सरकार द्वारा किया जाएगा” उन्होंने सभा में मौजूद उद्योग प्रोत्साहन राशि से बंचित सभी जीवीका दीदी को जी विकास से जुड़ते हुए राशि के लिए आवेदन देने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि सभी जीवीका दीदी को लखपति बनने के लक्ष्य के तहत उनके आवेदन को एक माह के अंदर पूरा करते हुए उनके बैंक खातों में राशि भेजने का काम सरकार द्वारा किया जाएगा। उन्होंने सभी महिलाओं को जीविका से जुड़कर अपने आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी द्वारा भवन निर्माण विभाग द्वारा जारी नोटिस के बाद भी सरकारी आवास खाली नहीं करने पर कटाक्ष किया। उन्होंने सरकारी मकान खाली करने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्य शैली की सराहना करते हुए बताया कि 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद के छोड़ने के बाद उन्होंने 1 मई को मुख्यमंत्री आवास खाली कर दिया। यह जनता के सेवक का आवास – मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपना खुद का उदाहरण देते हुए बताया कि वह पिछले 10 वर्षों से विभिन्न विभागों के मंत्री और उपमुख्यमंत्री वाणिज्य वित्त मंत्री हैं। लेकिन वह हमेशा अपने एक छोटे से मकान में रहकर उसे सरकारी कार्यालय के रूप में प्रयोग किया है। अब मुख्यमंत्री के रूप में आवंटित में आवास को भी उन्होंने अपना पैतृक आवास नहीं माना है। यह जनता के सेवक का आवास है। इसलिए उन्होंने इसका नाम लोक सेवक आवास रखा है। दूसरी ओर कई पूर्व मुख्यमंत्री अपने और अपने बेटों के नाम पर कई सरकारी आवास पर कब्जा जमाए हुए हैं उन्होंने बताया कि यहां राजतंत्र नहीं है यह लोकतंत्र है। ”24 घंटे के अंदर मुख्यमंत्री आवास को खाली कर देंगे” जिस दिन उन्हें मुख्यमंत्री का पद छोड़ना पड़ेगा उसके 24 घंटे के अंदर हुए इस मुख्यमंत्री आवास को खाली कर देंगे। सहयोग शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री सबसे पहले विष्णुधाम सामस स्थित भगवान विष्णु की प्रतिमा की पूजा अर्चना की। उन्होंने जीविका सहित अन्य विभागों के स्टाल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मंच से मंदिर के निर्माण और जीर्णोद्धार में आने वाली खर्च में भी सहयोग करने का वादा किया।मंच से सीएम ने जिले के विकास हेतु 50 करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास और उदघाटन किया। मौके पर मंत्री श्वेता गुप्ता ,सांसद शंभूशरण पटेल ,विधायक रणधीर कुमार सोनी और विधायक कुमार पुष्पंजय सहित अन्य मौजूद थे।
शेखपुरा में 50 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बक्सर-भागलपुर फोरलेन बनाने की घोषणा की