Thursday, October 15, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

शेखपुरा में CSP संचालक को जख्मी कर 1 लाख लूटे:पिस्तौल के बट से हमला कर किया घायल, पुलिस ने लूट से किया इनकार


शेखपुरा जिले के माफो गांव में एक सीएसपी संचालक से 1 लाख रुपए छीन लिए गए। बदमाशों ने संचालक को पिस्तौल के बट से मारकर घायल कर दिया। घायल कृष्ण मोहन सिंह को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। माफो गांव निवासी कृष्ण मोहन सिंह ने बताया कि वह 14 साल से घर में ही ग्रामीण बैंक का सीएसपी केंद्र चला रहे हैं। बुधवार को वह शेखपुरा शहर की महादेवनगर शाखा से 89 हजार रुपए निकालकर लाए थे। देर शाम गांव के ही सोनू कुमार, संतू कुमार और दिलखुश कुमार सहित अन्य उनके केंद्र में घुसे। उन्होंने कृष्ण मोहन के सिर पर पिस्तौल के बट से हमला कर जख्मी किया और केंद्र में रखे 1 लाख रुपए लेकर भाग गए। थानाध्यक्ष ने लूट से किया इनकार घटना की सूचना डायल 112 को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भेजा। मेंहुस थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने लूट से इनकार किया है। उन्होंने इसे आपसी मारपीट का मामला बताया, शिकायत मिलने पर कार्रवाई होगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles